फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Yogi to visit on the 3rd; preparations for the meeting venue underway at Dabri

Farrukhabad News: तीन को आएंगे योगी, डबरी में सभास्थल की तैयारी

Mon, 31 Aug 2026 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Yogi to visit on the 3rd; preparations for the meeting venue underway at Dabri
फर्रुखाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का तीन सितंबर को जनपद भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है। बाढ़ क्षेत्र के गांव डबरी में प्रशासन ने सभा स्थल बनाना शुरू कर दिया है। सोमवार सुबह से जेसीबी व प्रेशर रोलर लगाकर भूमि का समतलीकरण कराया गया। जिलाधिकारी व एसपी ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन


राजेपुर क्षेत्र के गांव डबरी में तीन सितंबर को मुख्यमंत्री का कार्यक्रम प्रस्तावित होने से प्रशासन तैयारी में जुट गया है। जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर व पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने इटावा-बरेली हाईवे स्थित राजेपुर क्षेत्र के गांव डबरी में कार्यक्रम स्थल को देखा। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, मंच व अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। कार्यक्रम में आने वाली भीड़ और वाहनों की आवाजाही को लेकर व्यवस्थाओं पर भी चर्चा की।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित की जाएगी। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता नोडल अधिकारी मुरलीधर, अधिशासी अभियंता अशोक कुमार के निर्देशन में 10 ट्रैक्टर, चार जेसीबी, प्रेशर रोलर, 50 से अधिक मजदूर भूमि समतलीकरण में लगाए गए। हेलीपैड स्थल पर मिट्टी डाली जा रही है, जिससे बरसात होने पर जलभराव न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोडल अधिकारी मुरलीधर ने बताया कि सभा स्थल पर वाटरप्रूफ टेंट बस्ती से मंगवाया गया है। वीवीआईपी एंट्री मुख्य मार्ग से रहेगी, जबकि आम जनता डबरी संपर्क मार्ग से सभा स्थल पर प्रवेश करेगी। एसडीएम श्वेता साहू ने पार्किंग के लिए कई जगह देखी। राजेपुर की ओर से जाने वाले वाहनों के लिए शिव कुमार सिंह के 40 बीघा खेत को पार्किंग स्थल के लिए चयनित किया गया। इसके अलावा हरदोई, शाहजहांपुर एवं फर्रुखाबाद के वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed