फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Yearn to unveil the 18-year-Kargil martyr's statue

18 साल से अनावरण को तरस रही कारगिल शहीद की प्रतिमा

Tue, 25 Jul 2017 11:49 PM IST
farrukhabad
farrukhabad Updated Tue, 25 Jul 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
Yearn to unveil the 18-year-Kargil martyr's statue
शहीद राकेश का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद। देश की हिफाजत के लिए कारगिल में शहीद हुए लांसनायक राकेश सिंह यादव की प्रतिमा पिछले 18 सालों से अनावरण के लिए तरस रही है। गरीब की बूढ़ी मां अपनी बेटे की प्रतिमा का अनावरण करना चाहती है। शहीद के बेटे को आश्वासन देने के बाद भी अखिलेश यादव शहीद की प्रतिमा का अनावरण करने मोहम्मदाबाद नहीं पहुंचे।
विज्ञापन


मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला जब्ब के रहने वाले राकेश सिंह यादव वर्ष 1984 में आगरा से सेना के ग्रेनेडियर कोर में भर्ती हुए थे। वर्ष 1999 में कारगिल में पाकिस्तानी सैनिकों को खदेड़ने के लिए श्रीनगर से उनकी कंपनी को कारगिल भेजा गया। देेश रक्षा में राकेश सिंह यहां शहीद हो गए तो वर्ष 2001 में उनकी पत्नी कमलेश कुमारी को सरकार की ओर से पेट्रोल पंप आवंटित किया गया। शहीद के पिता रामप्रकाश का वर्ष 2002 में निधन हो गया।
विज्ञापन


शहीद की पत्नी कमलेश कुमारी, बेटा राजन (20), बेटी प्रियंका (17), चंदन (15) मौजूदा समय में फतेहगढ़ की सैनिक कालोनी में रह रहे हैं। मां यशोदा अपने पैतृक गांव नगला जब्ब में रह रही है। उसका कहना है कि उनके पति ने शहीद बेटे की प्रतिमा का अनावरण कराने का संकल्प मुलायम सिंह यादव से लिया था। मुलायम सिंह यादव उस दौरान कई बार मोहम्मदाबाद आए लेकिन वह प्रतिमा का अनावरण करने नहीं पहुंचे। पति की मौत हो जाने के बाद प्रतिमा का अनावरण करवाने की पुरजोर पहल बच्चे नहीं कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसका कहना है कि बड़े पौत्र राजन ने अखिलेश यादव के मोहम्मदाबाद आने पर उनसे प्रतिमा अनावरण का कार्यक्रम लिया लेकिन वह भी अनावरण करने नहीं पहुंच सके। शहीद की प्रतिमा आज भी पॉलीथिन से पैक उसके पैतृक गांव नगला जब्ब में खड़ी है। आर्मी से रिटायर हुए शहीद के छोटे भाई शिवकेश यादव का कहना है कि प्रतिमा अनावरण के लिए काफी प्रयास किए गए पर सपा सरकार में किसी ने उनकी नहीं सुनी। अब वह फिर शासन स्तर पर पहल करेंगे और अपने शहीद भाई की प्रतिमा का जल्द अनावरण कराने का प्रयास करेंगे।


शहीद अशोक की बेवा को मिले थे 11 लाख
कारगिल युद्घ के दौरान फर्रुखाबाद के दो जवान शहीद हुए थे। इनमें थाना मेरापुर के गांव तिलियानी के रहने वाले सेवानिवृत्त हवलदार अहिबरन सिंह का बेटा अशोक कुमार भी शामिल है। वह 4 सितंबर 1999 को कारगिल में शहीद हो गया था। शहीद अशोक कुमार की पत्नी हेमलता को 11 लाख रुपये मिले थे, जिससे उनका बेटा पप्पू (24), मोनू (21) और पुत्री रीता (19) अपना कारोबार चला रहे हैं। यह परिवार गांव में ही रहकर अपनी गुजर-बसर कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed