{"_id":"68dad88c138c75960b022b64","slug":"yashvi-became-the-sp-of-fatehgarh-daughters-took-charge-of-the-police-station-farrukhabad-news-c-222-1-ka11004-130670-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: फतेहगढ़ एसपी बनीं यशवी, बेटियों ने संभाली थाने की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: फतेहगढ़ एसपी बनीं यशवी, बेटियों ने संभाली थाने की कमान
Tue, 30 Sep 2025 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Tue, 30 Sep 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
फोटो-02,एसपी कार्यालय में प्रार्थनापत्र के बारे में यशवी यादव को जानकारी देतीं एसपी आरती सिंह।स
फर्रुखाबाद। मिशन शक्ति 5.0 के तहत सोमवार का दिन बेटियों के नाम रहा। जनपद में एसपी से लेकर विभिन्न थानों की कमान छात्राओं ने संभाली।
एक दिन के लिए फतेहगढ़ एसपी बनीं यशवी समेत बेटियों ने जनता की समस्याएं सुनीं और जल्द निपटारे के दिशानिर्देश दिए। जिले की एसपी की कुर्सी फतेहगढ़ स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आर.आर.पी. स्कूल की छात्रा यशवी यादव ने संभाली। एक दिन की पुलिस कप्तान बनी यशवी ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के निर्देश दिए।
इसी क्रम में नवाबगंज थाने में बीआरएम इंटर कॉलेज की छात्रा विधि (कक्षा 11) ने प्रभारी निरीक्षक की जिम्मेदारी निभाई। उन्होंने ग्राम सभा की भूमि पर कब्जे की शिकायत सुनकर संबंधित अधिकारी को मौके पर जाकर जांच करने के निर्देश दिए।
शमसाबाद में अन्नपूर्णा बालिका विद्यालय की छात्रा हिफजा (कक्षा 9) ने थाना अध्यक्ष बनकर चार समस्याएं सुनीं, इनमें साइबर क्राइम, पासबुक गुम होने और मारपीट से जुड़े मामले शामिल थे।
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद कोतवाली में सत्यवती पब्लिक स्कूल की छात्रा शगुन राठौर (कक्षा 10) ने प्रभारी का कार्यभार संभाला और जमीन के विवाद व साइबर फ्रॉड की शिकायतों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। राजेपुर में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा आराध्या सिंह (कक्षा 11) ने महिला अपराधों की समीक्षा की और फरियादियों की शिकायतें सुनीं।
कमालगंज थाने में ख्वाइश राजपूत (कक्षा 12) ने थाना अध्यक्ष की कुर्सी संभाली। उन्होंने पेड़ काटने व मारपीट की शिकायतों पर तत्काल जांच के आदेश दिए। इसी तरह महिला थाने में 14 वर्षीय नेहा राजपूत को एक दिन का थाना अध्यक्ष बनाया गया, उन्होंने तीन शिकायतें सुनीं और दो का मौके पर निस्तारण किया।
जहानगंज थाने में आदर्श रामस्वरूप इंटर कॉलेज की छात्रा अंशिता सिंह (कक्षा 12) ने जिम्मेदारी संभाली और जमीन विवाद समेत कई मामलों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। कंपिल थाने की कमान हर्षिता शाक्य ने संभाली। केएसआर इंटर कॉलेज की कक्षा नौ की छात्रा ने कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। बेटियों ने कहा कि इस विशेष पहल से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है।
छात्राओं ने थाने और सीओ दफ्तर की संभाली कमान
कायमगंज। कोतवाली में सोमवार को वर्दीधारी अफसरों की जगह थाने और सीओ कार्यालय की कुर्सी पर छात्राएं बैठीं और फरियादियों की समस्याएं सुनीं। कोतवाली में शकुंतला देवी कॉलेज की कक्षा 12 की 17 वर्षीय छात्रा कोमल सक्सेना को एक दिन का थानाध्यक्ष बनाया गया।
एसएसआई सुरजीत सिंह की मौजूदगी में उन्होंने लोगों की शिकायतें सुनीं और संबंधित पुलिसकर्मियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। एक महिला ने प्रार्थना पत्र दिया कि उनकी 18 वर्षीय बेटी दूसरी जाति के युवक के साथ चली गई है। इस पर कोमल ने बतौर अधिकारी मदद का भरोसा दिलाया।
वहीं, गांव सैथरा निवासी जितेंद्र सिंह ने चकरोड पर कब्जे की शिकायत की, जिस पर कोमल ने हल्का प्रभारी को जांच कर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए। उधर, सीओ कार्यालय में साहसी बालिका टीम की सदस्य निकेता शाक्य ने एक दिन की सीओ बनकर कुर्सी संभाली। उन्होंने फरियादियों को सुना और न्याय का आश्वासन दिया। इस दौरान टीम लीडर सिल्की मिश्रा भी मौजूद रहीं। (संवाद)