फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   X-ray shows bullet in shoulder, operation today

Farrukhabad News: एक्सरे में कंधे में दिखी गोली, ऑपरेशन आज

Sun, 09 Nov 2025 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sun, 09 Nov 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
X-ray shows bullet in shoulder, operation today
फर्रुखाबाद। शुक्रवार शाम खेत में आलू की गड़ाई करते समय गोली लगने से घायल किसान से पुलिस ने देररात लोहिया अस्पताल में पूछताछ की। एक्सरे में उसके कंधे में बुलेट दिख रही है। इसके बाद परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए।
विज्ञापन

रविवार को ऑपरेशन करके बुलेट निकाली जाएगी। कादरीगेट थाने के सोताबहादुरपुर निवासी तेजराम राजपूत (35) को शुक्रवार शाम कटरी स्थित खेत में आलू की गड़ाई करते समय कंधे में गोली लग गई थी। उस समय वह मशीन पर बैठा आलू डाल रहा था। गोली से लहूलुहान तेजराम को परिजनों ने लोहिया अस्पताल भर्ती कराया।
विज्ञापन


सुबह एक्सरे कराया गया, इसमें बुलेट दिख रही है। भाई राहुल ने बताया कि दोपहर बाद आवास विकास तिराहा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया है। यहां एक्सरे कराया गया, तो उसमें भी बुलेट दिख रही है। डॉक्टर ने रविवार को ऑपरेशन करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल उन्होंने पुलिस को तहरीर नहीं दी है। थानाध्यक्ष के सीयूजी नंबर पर कॉल किया गया, मगर फोन रिसीव नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed