{"_id":"6704382e2a47aae9a707fc45","slug":"x-ray-plate-missing-in-chc-for-five-days-patients-are-worried-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-116367-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: पांच दिन से सीएचसी में एक्सरे प्लेट नदारद, परेशान हैं मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: पांच दिन से सीएचसी में एक्सरे प्लेट नदारद, परेशान हैं मरीज
विज्ञापन
कमालगंज। कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक्सरे नहीं हो पा रहे हैं। मरीजों को विगत पांच दिनों से बिना एक्सरे कराए ही लौटना पड़ रहा है। कर्मचारियों की माने तो एक्सरे प्लेट अस्पताल में नहीं होने से यह दिक्कत आ रही है।
ब्लाक क्षेत्र का एकमात्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कस्बे में संचालित हैं। जहां, दूर -दूर से मरीज इलाज कराने पहुंचते हैं। स्वास्थ्य केंद्र पर कहने को तो एक्सरे रूम बना है, एक्सरे तकनीशियन भी तैनात हैं। लेकिन मरीजों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। पिछले पांच दिनों से एक्सरे नहीं हो रहे हैं। देवरान गढ़िया निवासी मरीज संतराम पाल ने बताया कि उसका एक्सरा नहीं हो पाया। एक्सरे रूम के तकनीकी सहायक अरुण का कहना है कि पिछली बार केवल 50 एक्सरे प्लेट का पैकेट मिला था।
चार-पांच दिन पहले प्लेट समाप्त हो गईं। आठ दिन पहले मांग पत्र भी भेज दिया था। पर, अभी तक प्लेट नहीं मिलीं। वहीं, सीएचसी के चिकित्साधिकारी डॉ अजय सिंह ने बताया कि एक्सरा प्लेट के लिए अधिकारियों से बात की गई है। जल्दी ही प्लेट की आपूर्ति मिलने की संभावना है।