फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   X-ray machine broken since last 10 days, patients are being referred

Farrukhabad News: 10 दिन से एक्सरे मशीन खराब, मरीज हो रहे रेफर

Tue, 03 Sep 2024 03:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
X-ray machine broken since last 10 days, patients are being referred
अमृतपुर। सीएचसी राजेपुर में 10 दिनों से एक्सरे मशीन खराब होने से मरीजों को लोहिया अस्पताल चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। नई मशीन अर्थिंग न होने से चालू नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन


सीएचसी राजेपुर में एक्सरे कराने के लिए प्रतिदिन करीब 40 से 50 मरीज आ रहे हैं। करीब 10 दिन पूर्व एक्सरे मशीन जल गई थी। इससे मरीजों के एक्सरे नहीं हो पा रहे हैं। सोमवार को अमृतपुर की रोशनी, कुड़रा के सनी, गांधी के अभिषेक, जैनापुर की लाली, बिरसिंहपुर के मनोज कुमार कई मरीज बिना एक्सरे कराए ही लौट गए।
विज्ञापन

गांव ताजपुर की देवरानी को खून की उल्टी हो रही थी। अस्पताल में एक्सरे न हो पाने से लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। मरीज को एंबुलेंस न मिलने से परिजन निजी वाहन से लेकर चले गए। डाॅ.रजत कटियार ने बताया कि टीबी, चोट, फ्रैक्चर आदि के मरीज आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सरे मशीन खराब होने से मरीजों को लोहिया अस्पताल के लिए रेफर किया जा रहा है। सीएचसी प्रभारी डॉ.आरिफ सिद्दीकी ने बताया कि नई मशीन आ गई है। अर्थिंग न होने से चालू नहीं हो पाई थी। मिस्त्री बुलाकर अर्थिंग लगवाई गई है। मंगलवार से एक्सरे शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed