{"_id":"652995bd8a798ac282069205","slug":"wrong-treatment-of-tooth-later-indecency-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-3997-2023-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: दांत का किया गलत इलाज, बाद में की अभद्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: दांत का किया गलत इलाज, बाद में की अभद्रता
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। दांत का गलत इलाज करने और अभद्रता करने के मामले में पशु चिकित्साधिकारी की पत्नी ने दंत चिकित्सक की सीएमओ व एसपी से शिकायत की। सीएमओ ने दंत चिकित्सक के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं।
जहानगंज के पशु चिकित्साधिकारी डॉ.अनुज दुबे की पत्नी प्रिया ने सीएमओ से शिकायत की। इसमें कहा कि वह दांत में दर्द होने पर दो अक्तूबर को पिता के साथ आवास विकास कालोनी स्थित हास्पिटल में दिखाने गईं थीं। डॉक्टर ने दूसरे दांत में गलत तरीके से आरसीटी कर दी। 6500 रुपये खर्च बताया। बिना बताए आरसीटी करने का पिता ने विरोध जताया। 12 अक्तूबर को वह पति डॉ.अनुज के साथ दिखाने गईं। पति ने जब दवाओं का बिल मांगा तो उनके साथ गाली-गलौज की गई। इस पर पति ने ड्रग इंस्पेक्टर से शिकायत करने की बात कही। इसके बाद एसपी से की शिकायत में घटनाक्रम की जानकारी देने के साथ दंत चिकित्सक द्वारा बिना जीएसटी का बिल देने, अभद्रता करने, अलग-अलग तिथि में एक ही सीरीज का बिल देने की बात कही है।
सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार ने बताया कि शिकायत मिली है। गलत इलाज करने व अभद्रता करने की जांच उन्होंने एसीएमओ डॉ.रंजन गौतम को सौंपी है।