फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Wrong report sent about girls toilets in schools, notice to BSA

Farrukhabad News: स्कूलों में बालिका शौचालय की गलत रिपोर्ट भेजी, बीएसए को नोटिस

Fri, 01 Dec 2023 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Dec 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Wrong report sent about girls toilets in schools, notice to BSA
फर्रुखाबाद। ब्लाॅक राजेपुर व नवाबगंज क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में बालिका शौचालयों की रिपोर्ट गलत पोर्टल पर दर्ज करा दी गई। यूनिसेफ की जांच में दोनों ब्लाॅकों में बालिका शौचालयों की संख्या दर्ज की गई रिपोर्ट से कम पाई गई। अब फर्जी रिपोर्ट भेजने पर महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने बीएसए को नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

शासन ने आदेश दिए थे कि प्रदेश के सभी जनपदों में चयनित आकांक्षात्मक ब्लाॅकों के स्कूलों में बालिका शौचालयों का अगस्त व सितंबर माह में निरीक्षण करते हुए रिपोर्ट पोर्टल पर दर्ज करें। जनपद के आकांक्षात्मक ब्लाॅक राजेपुर व नवाबगंज के स्कूलों में शत-प्रतिशत बालिका शौचालयों की रिपोर्ट पोर्टल पर भरकर भेज दी गई।
विज्ञापन

यूनिसेफ ने दोनों ब्लाॅकों की जांच की तो ब्लाॅक राजेपुर में छह व ब्लाॅक नवाबगंज में 11 विद्यालयों में बालिका शौचालय निष्प्रयोज्य व जर्जर पाए गए। इनमें कुछ स्कूलों में बालिका शौचालय बहुत पहले बनाए गए थे, तो कुछ विगत वर्षों में बने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने जिला बेसिक शिक्षाधिकारी फर्रुखाबाद से इस मामले में स्पष्टीकरण तलब किया है। यह तो आकांक्षात्मक ब्लाॅकों के बालिका शौचालयों की भेजी गई रिपोर्ट है। अगर जनपद में सही से स्कूलों के शौचालय व अन्य निर्माण कार्यों की जांच करवाई जाए तो काफी खामियां निकलकर आएंगी।

केस-एक
ब्लाॅक राजेपुर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय शेराखार में बालिका शौचालय निष्प्रयोज्य पड़ा है। शौचालय के गेट व सीट टूटी हैं। बालिका मूत्रालय में भी सीट नहीं है। प्रधानाध्यापक निहारिका राठौर ने बताया कि कई दिनों से बालिका शौचालय निष्प्रयोज्य पड़ा है।


केस-दो
उच्च प्राथमिक विद्यालय निबिया ब्लाॅक राजेपुर का शौचालय लगभग डेढ़ साल से जर्जर अवस्था में बंद पड़ा है। शौचालय का टैंक मिट्टी में दबा है। सीट आदि भी ठीक नहीं हैं। प्रधानाध्यापक संध्या शुक्ला ने बताया कि छात्राएं प्राथमिक विद्यालय निबिया शौच करने जाती हैं।



बोले जिम्मेदार
‘बालिका शौचालय की गलत रिपोर्ट विभागीय पोर्टल पर दर्ज किए जाने की जांच करवाई जाएगी। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। जल्द ही वह महानिदेशक स्कूल शिक्षा को स्पष्टीकरण भेज देंगे।’
- गौतम प्रसाद, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed