फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Workers' right to raise voice

मजदूरों ने उठाई हक की आवाज

Fri, 01 May 2015 11:18 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Fri, 01 May 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
Workers' right to raise voice
अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर जिले भर में कई स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित
विज्ञापन
किए गए। कार्यक्रमों में मजदूरों ने अपने संवैधानिक और मानवीय हक की आवाज उठाई। इस दौरान आपसी एकता के सबक के साथ शिकागो के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि भी दी गई। मोहल्ला भीकमपुरा हाता इस्लाम खां में भवन मजदूर निर्माण यूनियन के संयोजन में आयोजित जलसे में कामरेड देवेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि मजदूरों की एकता रहेगी तो कोई ताकत उनका शोषण नहीं कर सकती है। उन्होंने

जरदोजी यूनियन के गठन पर भी जोर दिया। इकबाल मुल्लाजी ने कहा कि मजदूर चाहे जो भी हो उसका शोषण सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने प्रदेश सरकार की योजनाओं से भी अवगत कराया। इस अवसर पर आफताब खां, नन्हें मिस्त्री और अकील आदि मौजूद रहे।

आवास-विकास में सपा कार्यालय में आयोजित मजदूर सभा की बैठक में सपा मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष रंजीत चक ने कहा कि सपा सरकार में मजदूरों के हित के लिए कई लाभकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। श्रम प्रवर्तन विभाग के अधिकारियों से कहा कि मजदूरों के पंजीकरण का जो लक्ष्य निर्धारित किया गया है उसे तुरंत पूरा करें। बैठक में रमेश कठेरिया,

शाहमीर, रामकुमार, सर्वेश कठेरिया, मुकेश कुमार, अरविंद, जगमोहन शर्मा, अवनीश सिंह और संदीप आदि मौजूद रहे।
दुग्ध संघ की ओर से आयोजित गोष्ठी को में वक्ताओं ने कहा कि संघ के कर्मचारियों को छह माह से वेतन नहीं मिल रहा है। फील्ड और विपणन स्टाफ को संस्था से निकालने की अफवाह उड़ाई जा रही है। बैठक में एके शर्मा, केके वाजपेयी, मूलचंद्र, हीरालाल और देवशरण आदि मौजूद रहे।

एनई रेलवे मजदूर यूनियन की सभा में शिकागो के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। राजेश वर्मा ने मई दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। एके द्विवेदी ने कहा कि भारत सरकार रेलवे मजदूर विरोधी रवैया अपनाकर नई मजदूर क्रांति को जन्म दे रही है। मुदित शर्मा, राजेश शर्मा, धर्मपाल और टीएन यादव आदि मौजूद रहे।

मानव सेवा समिति की तरफ से साहबगंज चौराहा पर गोष्ठी हुई। उत्तम कुमार मिश्र ने मई दिवस की क्रांति पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर पृथ्वीनरायन, रामप्रकाश, आदर्श कुमार, जगदीशचंद्र, डा. मेहंदी हसन, अंकिता सिंह चौहान और महेश गुप्ता आदि मौजूद रहे। विस्थापित शोषित महापंचायत की बैठक धर्म सेवा संस्थान चिलसरा रोड पर हुई। इस अवसर पर रामचंद्र श्रीवास्तव, मास्टर श्रीराम, रामचंद्र श्रीवास्तव, सत्यपाल सिंह कुशवाह, विकास कुमार, बद्री प्रसाद, जबर सिंह, मुन्ना, ललित कुमार और सरिता आदि मौजूद रहीं।

राष्ट्रीय डाक कर्मचारी संघ ने उप डाकघर फर्रुखाबाद में बैठक कर शिकागो के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान 6 मई को प्रस्तावित अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चर्चा की गई। इस अवसर पर आल इंडिया पोस्टल इंपलाइज यूनियन के अध्यक्ष शिववीर सिंह, राजेश वाजपेयी, शफीक अहमद, शेर सिंह भदौरिया, आनंद भदौरिया, सुजीत प्रधान, शैलेंद्र राजपूत, अवधेश यादव और उषा गुप्ता आदि मौजूद रहीं।

भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की ओर से कामरेड मदनलाल वर्मा के आवास पर हुई सभा में वक्ताओं ने शिकागो के शहीद मजदूरों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर कामरेड योगेंद्र कुमार, जगदीशचंद्र, आरती सक्सेना, सुरेशचंद्र शाक्य, संजेश यादव, विजय अग्निहोत्री और सतीशचंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed