फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Worker served notice for 69 lakh in outstanding dues; aggrieved man arrives at Collectorate to attempt self-immolation.

Farrukhabad News: मजदूर को भेजा 69 लाख बकाये का नोटिस, कलक्ट्रेट में आत्मदाह करने पहुंचा पीड़ित

Wed, 01 Jul 2026 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Worker served notice for 69 lakh in outstanding dues; aggrieved man arrives at Collectorate to attempt self-immolation.
फर्रुखाबाद। शहर की सातनपुर मंडी में फर्जी लाइसेंस पर करोड़ों का कारोबार होता रहा। जब 69 लाख रुपये मंडी शुल्क बकाया होने का नोटिस पहुंचा तब मामला खुला। समस्या का समाधान न निकलने पर पीड़ित आत्मदाह करने कलक्ट्रेट पहुंच गया। वहां एलआईयू कर्मी उसे सिटी मजिस्ट्रेट के पास ले गए। उन्होंने जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन


कन्नौज में थाना गुरसहायगंज के गांव बनियान ऊंचा निवासी महेंद्र सिंह के नाम पर सातनपुर मंडी में अंजली ट्रेडर्स नाम से आढ़त का लाइसेंस जारी है। इस लाइसेंस पर मंडी में करोड़ों का कारोबार होता रहा जबकि वह हिमाचल प्रदेश में परिवार के साथ रहकर मेहनत-मजदूरी कर रहे हैं। सातनपुर मंडी सचिव ने एक मई को महेंद्र सिंह के नाम पर शुल्क बकाया में 69 लाख 11 हजार 910 रुपये का नोटिस भेजा। कहा कि धनराशि जमा न होने पर आरसी जारी कर 1.5 प्रतिशत प्रति माह ब्याज की दर से वसूली की जाएगी। परिजन ने महेंद्र सिंह को फोन पर इसकी जानकारी दी। वह हिमाचल प्रदेश से घर पहुंचे।
विज्ञापन

मंगलवार को वह गांव के प्रधान अनिल कुमार के साथ सातनपुर मंडी गए और सचिव से लाइसेंस के कागज निकलवाने के लिए कहा। पूरे दिन परेशान रहने के बावजूद उन्हें कोई कागज नहीं मिला। परेशान महेंद्र सिंह कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाने गए। न्याय न मिलने पर आत्मदाह करने के लिए पेट्रोल भी लेकर गए थे। हालांकि सुरक्षा कर्मी व एलआईयू वाले सतर्क हो गए। उन्होंने महेंद्र सिंह से जानकारी की तो उसने बताया कि वह मजदूरी करता है। यदि सुनवाई नहीं हुई तो वह आत्महत्या करने के लिए मजबूर होगा। साथ गए प्रधान ने कहा कि जब लाइसेंस बना तो फर्म का बैंक एकाउंट भी खुला होगा। पूरी पत्रावली की जांच हो तो मामले का खुलासा हो सकता है। एलआईयू कर्मी महेंद्र सिंह को मंडी सभापति सिटी मजिस्ट्रेट के पास ले गए। सिटी मजिस्ट्रेट पारुल तरार ने बताया कि जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




मंडी सचिव अनूप कुमार सिंह ने बताया कि पोर्टल पर 2022-23 से पहले के अंजली ट्रेडर्स के नाम पर 69.11 लाख का बकाया दिख रहा था। उन्होंने यह तीसरा नोटिस जारी किया है। यदि लाइसेंस फर्जी बनाया गया है तो इसकी जांच कराई जाएगी। पुष्टि होने पर लाइसेंस बनाने वाले कर्मचारी व अधिकारी के खिलाफ भी कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed