फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Worker's death due to heightened current, jammed

हाइटेंशन लाइन के टूटे तार से चिपककर श्रमिक की मौत, जाम

Sun, 06 Sep 2020 06:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 06:42 PM IST
विज्ञापन
Worker's death due to heightened current, jammed
सर्वेश की मौत के बाद चिलसरा रोड पर जाम लगाए लोग। - फोटो : FARRUKHABAD
हाइटेंशन करंट से श्रमिक की मौत, जाम
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। शहर से सब्जी लेकर साइकिल से गांव जा रहा श्रमिक की रोड पर टूटे पड़े हाइटेंशन लाइन के तार की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने चिलसरा मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे मऊदरवाजा थानाध्यक्ष ने जाम खुलवाया। परिजनों ने बिजली विभाग के खिलाफ तहरीर दे दी है।
मऊदरवाजा थाने के गांव रवन्ना गुलजार बाग निवासी सर्वेश कुशवाह (32) पुत्र गंगाराम शाम करीब चार बजे बाजार से सब्जी लेकर साइकिल से घर जा रहा था। चिलसरा रोड के पास हाइटेंशन लाइन का तार टूटा पड़ा था। सर्वेश ने जैसे ही साइकिल तार के ऊपर से निकाली वह करंट की चपेट में आकर गिर पड़ा। कुछ ही देर में उसने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही गांव से परिजन समेत तमाम लोग आ गए। बिजली विभाग को सूचना दी गई। करीब आधा घंटे बाद बिजली बंद की गई। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने चिलसरा मार्ग पर जाम लगा दिया। इससे वाहन दोनों तरफ रुक गए। घटना के करीब डेढ़ घंटे बाद इंस्पेक्टर जेपी शर्मा दलबल के साथ पहुंचे। उन्होंने परिजनों को समझाकर जाम खुलवा दिया। सर्वेश की पत्नी व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। सर्वेश चार भाइयों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बड़े भाई शिवपाल, ब्रजकिशोर और राजेश हैं। भाई ने बताया कि सर्वेश मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था। परिजनों ने बिजली विभाग के खिलाफ तहरीर दे दी है। इंस्पेक्टर ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी को जैसे ही घटना की सूचना मिली, वह घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने परिजनों से बातचीत की। कहा कि पीड़ित को हर संभव सरकारी सहायता दिलाई जाएगी। उन्होंने मुकदमा दर्ज करने के इंस्पेक्टर को निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed