फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Worker killed, one injured in pickup collision in Farrukhabad

फर्रुखाबाद में पिकअप की टक्कर से मजदूर की मौत, एक घायल

Tue, 14 Jul 2020 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Worker killed, one injured in pickup collision in Farrukhabad
फिरोज का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कायमगंज।
काम की तलाश में घर से निकले फिरोज की बाइक को मंगलवार शाम पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई जबकि साथी घायल हो गया। बाइक पर बैठे दोनों युवकों ने हेलमेट नहीं पहन रखे थे। घटना के बाद चालक पिकअप लेकर फरार हो गया।
गांव रायपुर निवासी फिरोज (28) पुत्र कलीम व उसके गांव का ही साथी जाविर (32) पुत्र अनवार मशीन से लेंटर डालने का काम करता था। मंगलवार शाम दोनों बाइक से फर्रुखाबाद में काम की तलाश में जा रहे थे। फिरोज बाइक चला रहा था। गांव पपड़ी के पास सामने से आ रही अज्ञात पिकअप की टक्कर से दोनों बाइक सवार सड़क किनारे भरे कीचड़ में जा गिरे और गंभीर घायल हो गए। हादसे के बाद चालक पिकअप लेकर भाग गया। पुलिस दोनों को सीएचसी ले गई, जहां डॉक्टर ने फिरोज को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

घायल जाविर को भर्ती कर लिया गया है। फिरोज की शादी नहीं हुई थी। बड़ा भाई मोनिस एक वर्ष पहले कहीं गायब हो गया था। पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। फिरोज की कमाई से ही घर का खर्च चलता था। एक छोटी बहन है। बेटे की मौत से मां शाहनिगार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed