फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Worker beaten up for recovery of outstanding bills, JE mistreated

Farrukhabad News: बकाया बिल वसूली पर कर्मी को पीटा, जेई से बदसलूकी

Fri, 27 Feb 2026 12:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Fri, 27 Feb 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Worker beaten up for recovery of outstanding bills, JE mistreated
जहानगंज। रतनपुर गांव में विद्युत बिल राहत योजना के तहत बकाया वसूली के दौरान विवाद हो गया। उपभोक्ता के पुत्र ने साथियों सहित आउटसोर्स कर्मी को पीटकर घायल कर दिया। अवर अभियंता से भी अभद्रता की गई।
विज्ञापन


विद्युत उपकेंद्र गैसिंगपुर के अवर अभियंता कैलाश चंद्र पाठक ने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह रतनपुर गांव में बकाया वसूली शिविर लगा था। शिविर में उपभोक्ताओं से बकाया धनराशि जमा कराई जा रही थी। इसी दौरान गांव के शिवपाल पर 32,593 रुपये का बकाया पाया गया। बकाया जमा करने को कहने पर शिवपाल का पुत्र राजेश अपने चार-पांच साथियों को लेकर मौके पर आ गया। राजेश ने मीटर उखाड़कर आउटसोर्स कर्मी हरिकिशन के सिर पर वार किया। इससे हरिकिशन गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


घटना की सूचना यूपी 112 पर दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। थानाध्यक्ष राजेश राय ने बताया कि अवर अभियंता की तहरीर पर एक नामजद सहित दो के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed