{"_id":"652d8781c88a66cb47004384","slug":"work-stopped-in-panchayats-for-three-months-not-even-honorarium-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-4128-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: पंचायतों में तीन माह से काम ठप, मानदेय भी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: पंचायतों में तीन माह से काम ठप, मानदेय भी नहीं
विज्ञापन
कमालगंज। ब्लाॅक क्षेत्र की तीन ग्राम पंचायतों में डोंगल पंजीकरण की गुत्थी अभी तक नहीं सुलझी है। डोंगल पंजीकरण न होने से पंचायत सहायकों, केयरटेकर का मानदेय लटका है। सामुदायिक शौचालय की सफाई के लिए सामग्री की खरीद नहीं हो पा रही।
कन्नौज जनपद सीमा स्थित ग्राम पंचायतों दरौरा,समदपुर व रसीदपुर में पंचायत सचिव का डोंगल अभी तक पंजीकृत नहीं हुआ। इससे कई माह पुराने काम भी अटके हैं। इन पंचायतों का प्रभार पंचायत सचिव लक्ष्मीलता गौतम के पास है।
प्रधानों का कहना है कि उन्हें बताया गया है कि सचिव का पासवर्ड रिसेट मांग रहा है। रिसेट की कार्रवाई एडीओ पंचायत स्तर से होनी है। इन पंचायतों का काम प्रभावित होने के संबंध में खंड विकास अधिकारी श्रीप्रकाश उपाध्याय ने कहा कि वह मंगलवार को इस समस्या को दूर कराएंगे। (संवाद)