फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Work on building a permanent ghat on the banks of the Ganga at Old Ghatiya has begun.Work on building a permanent ghat on the banks of the Ganga at Old Ghatiya has begun.

Farrukhabad News: पुरानी घटिया पर गंगा किनारे पक्का घाट बनाने का काम शुरू

Mon, 24 Nov 2025 12:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 24 Nov 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Work on building a permanent ghat on the banks of the Ganga at Old Ghatiya has begun.Work on building a permanent ghat on the banks of the Ganga at Old Ghatiya has begun.
फर्रुखाबाद। पर्यटन विभाग की ओर से पांचाल घाट पर बन रहे पक्के घाट का निर्माण फिर शुरू कर दिया गया है। पुरानी घटिया से निर्माणाधीन पांटून पुल तक बाढ़ आने के बाद बंद हुए काम को दोबारा शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

गंगा की धार को रोकने के लिए लकड़ी के खंभे लगाकर बोरी भर दी गई। अब खोदाई का काम शुरू किया गया है। पर्यटन विभाग ने पिछली साल करीब आठ करोड़ रुपये से पांचाल घाट पर नए पक्के घाट बनवाने का काम शुरू कराया था। काम में ढिलाई के चलते बाढ़ आने तक काम पूरा नहीं हो सका। लिहाजा बंद करना पड़ा। करीब 100 मीटर अधूरे काम को कार्यदायी संस्था ने दोबारा शुरू कराया है। गंगा में जल अधिक है। लिहाजा अधूरे घाट पर काम नहीं हो पा रहा था।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था ने लकड़ी के परकोपाइन बनाकर उसमें बालू की बोरियां भर दीं। पानी का बहाव रोकने के बाद फाउंडेशन बनाने के लिए जेसीबी से बालू को हटाने का काम जेसीबी से शुरू कर दिया गया है। कार्यदायी संस्था ने अधूरे पड़े करीब 100 मीटर घाट को बनाने का काम शुरू कर दिया है। अब इस घाट को निर्माणाधीन पांटून पुल तक पूरा होने की उम्मीद बंध गई है। इससे प्रमुख पर्वों पर दूरदराज से आने वाले गंगा भक्तों को स्नान करने में खासा फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed