फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Work on beautification of Ganga coast and clean water started

गंगा तट के सुंदरीकरण व निर्मल जल को काम शुरू

Mon, 02 Dec 2019 06:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2019 06:09 PM IST
विज्ञापन
Work on beautification of Ganga coast and clean water started
सोता बहादुर में गंदगी रोकने को गंगा किनारे लगाई गई जाली। - फोटो : FARRUKHABAD
जिलाधिकारी की सक्रियता से विकास कार्यों में गति दिखने लगी है। भागीरथी को निर्मल बनाने की मंशा से आबादी क्षेत्र में दीवार बनाकर, जाली लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। अब कोई भी ग्रामीण गंगा में सीधे गंदगी नहीं कर सकेगा। यही नहीं गांव के नालों को एक स्थान पर गिराने की व्यवस्था कर दी गई है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने कार्यभार संभालने के दूसरे ही दिन सबसे पहले भागीरथी के पांचाल घाट पर पहुंचकर जायजा लिया था। उन्होंने सोता बहादुरपुर गांव की ओर से गंगा में हो रहे प्रदूषण को रोकने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

इसी के बाद ग्रामसभा की ओर से गंगा पुल से श्मशान भूमि तक पूरे आबादी क्षेत्र में एक दीवार बनाकर उन पर छह-छह फीट एंगल और जाली लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। आबादी से छह-सात स्थानों पर नाले गंगा में गिराए जा रहे थे। अब इन नालों को बंद करके एक स्थान पर करने का काम भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा श्मशान भूमि से पुल तक गंगा के किनारे ही मिट्टी डाली जा रही है। यहीं से गंगा स्नान के लिए काफी सहूलियत हो जाएगी। ग्राम प्रधान जमील अहमद ने बताया कि गंगा को स्वच्छ करने के लिए हर कार्य करने को तैयार हैं। फिलहाल गंगा की तरफ आबादी क्षेत्र के किनारे पर जाली लगाई जा रही है, जिससे कोई भी गंगा जल को प्रदूषित न कर सके। आगे किनारे से पक्का मार्ग बनाने की भी योजना है।
श्मशान घाट से पुल तक बनेगा पक्का मार्ग
अंतिम यात्रा में आने वाले शोकाकुल परिजनों को अंत्येष्टि के बाद स्नान के लिए काफी चक्कर काटकर आना होता था। डीएम ने इस पर काम शुरू करवा दिया है। अब गंगा के किनारे श्मशान घाट से पुल तक नमामि गंगे से पक्का मार्ग बनाने की योजना है। फिलहाल मिट्टी का कार्य लगभग पूरा करवा दिया गया है।
मार्ग का चौड़ीकरण का काम शुरू
सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने शवयात्रा में आने वाले लोगों की दिक्कत को देखते हुए श्मशान घाट को चौड़ा करने का काम शुरू करवा दिया है। जेसीबी से सड़क के दोनों ओर नाला खुदाई के कार्य का विधायक ने जायजा लिया।
उन्होंने बताया कि मुख्यमार्ग से शमशान घाट तक इंटरलॉकिंग चौड़ा रोड बनेगा। इससे जाम से मुक्ति मिल जाएगी। मार्ग निर्माण में करीब 35 लाख रुपये खर्च आने की उम्मीद है।

पालिका ने कराई सफाई, समतलीकरण
नगर पालिका परिषद के मुख्य सफाई निरीक्षक कुंवरपाल की देखरेख में सफाई अभियान चलाया गया। जेसीबी से पूरा मार्ग समतल करके उस पर पॉलिथीन आदि को हटवा दिया गया। इसके बाद झाड़ूू भी लगवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed