{"_id":"61c0ce8b4507b75d813ee4b9","slug":"won-two-gold-and-five-silver-in-karate-farrukhabad-news-knp6707244155","type":"story","status":"publish","title_hn":"कराटे में जीते दो गोल्ड और पांच सिल्वर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कराटे में जीते दो गोल्ड और पांच सिल्वर
विज्ञापन
शहर के तिकोना स्थित एकेडमी में मेडल दिखाते खिलाड़ी। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। वाराणसी में हुई छठवीं ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में पुष्कर एकेडमी के दो खिलाड़ियों ने गोल्ड मेडल जीता है। पांच ने सिल्वर और चार ने ब्रांज मेडल हासिल कर जिले का नाम रोशन किया। सभी खिलाड़ियों का एकेडमी पर स्वागत किया गया।
वाराणसी के बीएचयू में 16 से 18 दिसंबर तक चली कराटे चैंपियनशिप में तिकोना स्थित पुष्कर कराटे एकेडमी के मुख्य प्रशिक्षक पारस भारद्वाज, आरती भारद्वाज, रूपेश गौर की अगुवाई में 11 सदस्यीय टीम ने भाग लिया था। इसमें दिल्ली, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, उड़ीसा, लद्दाख समेत सात राज्यों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता में अर्पिता और कृष्णा गुप्ता ने गोल्ड मेडल, पुष्कर भारद्वाज, आकाश राजपूत, विक्रम राजपूत, सलोनी राजपूत ने सिल्वर पाखी सक्सेना, आध्या मिश्रा, गोविंदा सक्सेना व आयुष वर्मा ने ब्रांज मेडल हासिल किया।
विज्ञापन
प्रशिक्षक पारस ने बताया कि छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। बताया कि पुष्कर भारद्वाज का चयन आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में होने वाली प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता 23 से 2 दिसंबर तक होगी। उप्र कराटे एसोसिएशन के संरक्षक लालजी सक्सेना, ठॉ. सर्वेंद्र सिंह, ठॉ. संजय प्रताप सिंह ने विजेताओं को सम्मानित किया।