फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Women waiting for the NULM scheme to start

Farrukhabad News: एनयूएलएम योजना शुरू होने के इंतजार में महिलाएं

Tue, 02 Dec 2025 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Tue, 02 Dec 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Women waiting for the NULM scheme to start
फर्रुखाबाद। राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (एनयूएलएम) योजना लगभग डेढ़ साल से बंद चल रही है। जिले के 567 समूहों से जुड़ीं करीब 5670 महिलाएं योजना शुरू होने का इंतजार कर रही हैं।
विज्ञापन

यही नहीं नौ माह से कार्यालय के कर्मचारियों को वेतन भी नहीं मिला है। उच्चाधिकारियों का कहना है कि जल्द ही एनयूएलएम 2.0 चालू होने जा रही है।
वर्ष 2013-14 में शहरी गरीबों के लिए केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (एनयूएलएम) योजना शुरू की थी। इसका उद्देश्य था शहरी गरीब महिलाओं को रोजगार दिलाना। समूह का गठन कर महिलाओं को अगरबत्ती, मोमबत्ती, धूपबत्ती निर्माण व खिलौने आदि का प्रशिक्षण दिया जाता है। इसके बाद उन्हें बैंकों से सस्ते ब्याज दर पर लोन दिलाकर उन्हें रोजगार स्थापित करने में मदद की जाती है।
विज्ञापन

वर्ष 2024 तक जिले में करीब 567 महिला स्वयं सहायता समूह गठित किए गए। प्रत्येक समूह में कम से कम दस महिलाओं को जोड़ा जाता है। यानी लगभग 5670 महिलाएं जुड़ चुकी हैं। मगर सितंबर 2024 में एनयूएलएम योजना बंद होने से स्वयं सहायता से जुड़ी महिलाएं रोजगार को आगे नहीं ले जा पा रही हैं, क्योंकि उन्हें सस्ते ब्याज दर पर लोन नहीं मिल पा रहा है। समूह से जुड़ी महिलाओं का कहना है कि योजना बंद होने से बैंकों से ऋण नहीं मिल पा रहा, जिससे कच्चा माल नहीं खरीद पातीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी परियोजना अधिकारी गजराज सिंह ने बताया कि शासन से ही योजना बंद चल रही है। जो समूह गठित हैं, वे काम कर रहे होंगे। जल्द ही एनयूएलएम 2.0 शुरू होने की उम्मीद है। कार्यालय के कर्मचारियों की उपस्थिति भी शासन को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed