फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Women jammed in protest against liquor sale

शराब बिक्री के विरोध में महिलाओं ने लगाया जाम

Fri, 08 May 2020 09:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
Women jammed in protest against liquor sale
गांव सलेमपुर त्योरी में जाम लगाए महिलाओं व युवकों को समझाते पुलिस कर्मी। - फोटो : FARRUKHABAD
शराब बिक्री के विरोध में महिलाओं ने लगाया जाम
विज्ञापन

नवाबगंज। लॉकडाउन के बीच शराब बिक्री पर छूट मिली तो लोग ठेके का रुख कर रहे हैं। आय के साधन न होने से वह घर से अनाज व महिलाओं के जेवर तक बेच रहे हैं। इससे गृह कलह बढ़ ही है। परेशान महिलाओं ने शुक्रवार को शराब बिक्री के विरोध में मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया।
कस्बा निवासी विमलेश गुप्ता की पत्नी प्रीति के नाम से क्षेत्र के गांव उम्मरपुर में शराब की दुकान का लाइसेंस है। दुकान गांव सलेमपुर त्योरी में है। चार दिन से शराब बिक्री शुरू हुई तो घरों में विवाद होने लगा। इससे परेशान गांव सलेमपुर की करीब एक सैकड़ा महिलाएं सुबह 11 बजे सड़क पर उतर आईं और जाम लगा दिया।
विज्ञापन

उनका कहना है जबसे शराब ठेका खुला है घर में आए दिन कलह होती है। पति कहीं जेवर, तो कहीं गेहूं बेच रहे हैं। जाम की सूचना पर थानाध्यक्ष आरके शर्मा, महिला दरोगा साधना यादव पुलिस बल के साथ पहुंचीं। पुलिस ने सेल्समैन से दुकान बंद करा दी। इसके करीब डेढ़ घंटे बाद महिलाओं ने जाम खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ने बताया इसकी जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दे दी गई है। महिलाओं को समझाने के लिए शराब का ठेका बंद करा दिया गया है। आबकारी निरीक्षक शरद कुमार ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। गत वर्ष शिकायत पर जांच की गई थी। वहां प्रधान ने लिखकर दिया है कि जिस भूमि पर दुकान है वह उम्मरपुर की है। यदि कोई शिकायत करेगा तो मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed