फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Women are not less than anyone, strength has to be recognized

Farrukhabad News: नारियां किसी से कम नहीं, पहचाननी होगी ताकत

Tue, 07 Mar 2023 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Mar 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
Women are not less than anyone, strength has to be recognized
फर्रुखाबाद। श्री विश्वनाथ सामाजिक सेवा संस्थान ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर गर्जना कार्यक्रम आयोजित किया। वक्ता गौरी मिश्रा ने कहा कि नारियां किसी से कम नहीं हैं। हमें अपनी ताकत पहचाननी होगी। कई युवतियों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला जोगराज स्थित एशियन कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में हुए कार्यक्रम में आयोजक मंडल ने पूजा अरोड़ा, गौरी मिश्रा, अल्का सुमन, सिमरन भैरवानी, शिल्पी सक्सेना, सोनम अवस्थी, पूर्णिमा दीक्षित, सुनीता को अभिनंदनपत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

महिला कल्याण अधिकारी नेहा मिश्रा ने सरकार की योजनाएं बताईं। गौरी मिश्रा ने कहा कि स्त्री किसी से कम नहीं। यह दिन नारी के स्वाभिमान का दिन है। आज की नारी सभी पर भारी है। हमें अपनी ताकत पहचाननी होगी। अल्का सुमन ने कविता के माध्यम से नारी शक्ति की महानता बताई। सिद्धिका दीक्षित ने कहा कि समाज में महिलाओं को सशक्त करने और आर्थिक, राजनीतिक, सामाजिक भागीदारी बढ़ाने के लिए विश्व भर में कार्यक्रम होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निदेशक सुरेंद्र पांडेय ने कहा कि नारी ही नारायणी है। जहां नारी का सम्मान होता है वहीं देवता निवास करते हैं। नारी का सभी को सम्मान करना चाहिए। नारी से ही सृष्टि की रचना हुई है। इसमें अक्षरा गुप्ता, स्नेहा श्रीवास्तव, सिंघिका वर्मा, अनुराग पांडेय, गायत्री मिश्रा, रानू मिश्रा, सोनेलाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed