फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Woman's stomach torn due to stray animal attack, condition critical

Farrukhabad News: छुट्टा जानवर के हमले से महिला का पेट फटा, हालत गंभीर

Sat, 27 Apr 2024 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
Woman's stomach torn due to stray animal attack, condition critical
फर्रुखाबाद। छुट्टा जानवर ने हमला बोलकर महिला का पेट फाड़ दिया। गंभीर हालत में उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छुट्टा जानवरों के बढ़ते हमलों से ग्रामीणों में आक्रोश है।
विज्ञापन

शमसाबाद थाने के गांव कलुआपुर में छुट्टा जानवरों की संख्या बेहद ज्यादा है। कई जानवर दूरदराज जा रहे ग्रामीणों पर हमला बोल देते हैं। गुरुवार रात गांव के गुड्डू की पत्नी शीला (45) घर के बाहर गली में निकली थीं। उसी समय कुछ दूर खड़े छुट्टा जानवर ने भागकर हमला बोल दिया। जानवर के सींग से महिला का पेट फट गया। चीख-पुकार पर आसपास के लोगों ने लाठी-डंडों से जानवर को भगाया। महिला को बरौन सीएचसी ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

देर रात लोहिया अस्पताल में लाया गया। महिला सर्जन न होने की वजह से स्टाफ ने रेफर करने की बात कही। अन्य महिला स्टाफ के सहयोग से टांके लगाकर खून का रिसाव रोक दिया गया। परिजनों ने बताया कि गांव में छुट्टा जानवरों के आए दिन हमले होते रहते हैं। कई जानवर खतरनाक हैं। प्रशासन इन्हें पकड़वाने में नाकाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed