फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Woman's death under suspicious circumstances

Farrukhabad News: संदिग्ध हालात में महिला की मौत

Fri, 18 Oct 2024 01:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
Woman's death under suspicious circumstances
फर्रुखाबाद। संदिग्ध हालात में महिला को लोहिया अस्पताल लाया गया, वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मायके वालों ने गुस्सा दिखाया, हालांकि कुछ ही देर में शांत होकर किसी तरह का आरोप नहीं लगाया।
विज्ञापन

नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव पुठरी निवासी गौैरव की पत्नी निशा (26) ने बुधवार आधीरात को अचानक पेट में दर्द होने की शिकायत की। पति निजी कार से उसे लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचा, वहां जांच के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इससे गौरव और परिजन बेहाल हो गए। इसकी सूचना एटा जिले के जैथरा थाने के गांव रशीदपुर निवासी पिता रनवीर को दी। वह अस्पताल पहुंचे, तो उन्होंने विवाद शुरू कर दिया।
विज्ञापन

हालांकि कुछ लोगों ने समझा बुझाकर शांत किया। इसके बाद उन्होंने ससुराल वालों पर किसी तरह का आरोप नहीं लगाया। बताया कि उन्होंने बेटी की करीब छह साल पहले शादी की थी। उसके दो बेटे प्रतीक और दिव्यांश हैं। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed