फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Woman's death by hanging confirmed, slide made amid suspicion of rape

Farrukhabad News: महिला की फंदे से मौत की पुष्टि, दुष्कर्म की आशंका में स्लाइड बनाई

Tue, 03 Mar 2026 01:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Tue, 03 Mar 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Woman's death by hanging confirmed, slide made amid suspicion of rape
फर्रुखाबाद। कायमगंज में चार दिन पूर्व मिले महिला के शव की शिनाख्त न होने पर सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसमें फांसी लगने से मौत की पुष्टि हुई। दुष्कर्म की आशंका में स्लाइड बनाई गई। विसरा सुरक्षित करने के साथ डीएनए टेस्ट के लिए नमूना भी लिया गया।
विज्ञापन

कायमगंज में रेलवे स्टेशन के निकट स्थित बाग में 27 फरवरी को महिला का शव पड़ा मिला था। उसकी शिनाख्त न हो पाने से पुलिस ने तीन दिन तक शव पोस्टमार्टम हाउस की मोर्चरी में रखवाया। सोमवार को 72 घंटे पूरे होने के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। इस पर तीन डॉक्टरों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पैनल में डॉ.अमित वर्मा, डॉ.विकास पटेल व महिला डॉ.शशि कटियार ने वीडियोग्राफी के बीच शव का पोस्टमार्टम किया। सूत्रों के मुताबिक महिला की मौत करीब तीन-चार दिन पूर्व फांसी लगने से होने की पुष्टि हुई। शव का विसरा भी सुरक्षित किया गया है। इसके साथ ही दुष्कर्म की आशंका होने से स्लाइड भी बनाई गई है। शव की पहचान के लिए डीएनए टेस्ट कराया जाएगा। इसके लिए सिर की खाल व बाल का नमूना लिया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव पुलिस को सौंप दिया गया। अज्ञात महिला नीला व लाल फूलदार लोअर, लाल-सफेद छींटदार स्वेटर, गुलाबी व सफेद रंग की कुर्ती, प्लास्टिक की लाल, सफेद, हरी व पीली 6 चूड़ियां, चार बिछिया, एक सफेद धातु व एक पीली धातु की अंगूठी, कान में बाली व हाथ में दो सफेद छल्ले पहने थी। कायमगंज कोतवाल एमएम चतुर्वेदी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम हो गया है, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed