फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   woman was thrashed by an Unidentified vehicle

अज्ञात वाहन ने महिला को रौंदा

Tue, 17 May 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद Updated Tue, 17 May 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
 woman was thrashed by an Unidentified vehicle
hayabusa road accident - फोटो : hayabusa road accident
अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार महिला को रौंद दिया। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना के एक घंटे बाद पहुंची छिबरामऊ और मोहम्मदाबाद पुलिस में सीमा को लेकर विवाद चलता रहा। घटनास्थल मोहम्मदाबाद का होने पर दरोगा को बुलाया गया। काफी समय बाद महिला की शिनाख्त हो सकी।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के कुम्हौली गांव के सामने काली नदी पुल के पास सोमवार दोपहर करीब 2.30 बजे 30 वर्षीय साइकिल सवार एक महिला को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना के एक घंटे बाद छिबरामऊ पुलिस और उसके आधे घंटे बाद पहुंचे मोहम्मदाबाद थाने की ताजपुर चौकी के सिपाही नरेंद्र सिंह यादव और मेहरबान के बीच सीमा को लेकर विवाद होने लगा। काफी देर बाद सीमा क्षेत्र ताजपुर चौकी का निकला। इस पर दरोगा को जानकारी दी गई।
विज्ञापन


तलाशी लेने पर महिला के पास पर्स मिला। इसमें 50-60 रुपये और एक सिम बरामद हुआ। सिम से मिले संतोष कुमार के नंबर पर फोन किया गया। मौके पर पहुंचे संतोष कुमार निवासी छिबरामऊ ने महिला की शिनाख्त सपना देवी पुत्री राजेंद्र सिंह निवासी ग्राम चकिया थाना विशुनगढ़ जिला कन्नौज के रूप में की। उन्होंने बताया कि वह उनके दूर के रिश्तेदार हैं। घटना के करीब ढाई घंटे बाद महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed