{"_id":"5f64eeb18ebc3eb72a23621b","slug":"woman-suffering-from-asthma-dies-family-uproar-farrukhabad-news-knp583442591","type":"story","status":"publish","title_hn":"दमा से पीड़ित महिला की मौत, परिजनों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दमा से पीड़ित महिला की मौत, परिजनों का हंगामा
विज्ञापन
लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर रोती बिलखती नसीम बानो की मां।
- फोटो : FARRUKHABAD
दमा से पीड़ित महिला की मौत, परिजनों का हंगामा
फर्रुखाबाद। दमा से पीड़ित एक महिला को इंजेक्शन लगाने के बाद परिजन एक्स-रे कराने को लेकर जा रहे थे कि उसकी सांसें थम गईं। इस पर परिजनों ने हंगामा किया। आरोप लगाया कि अभी बोल रही थी और अचानक मृत्यु हो गई। डॉक्टर के काफी समझाने के बाद परिजन शव लेकर चले गए।
फतेहगढ़ कोतवाली के गांव याकूतगंज निवासी नसीम बानो (30) पत्नी गुड्डू दमा से पीड़ित थीं। उसे मां नाजमा बानों ने शुक्रवार सुबह करीब सात बजे लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया। पूर्वाह्न 11 बजे के करीब स्टाफ ने उसके दो-तीन इंजेक्शन लगाए। इसके बाद परिजन एक्स-रे करवाने के लिए जा रहे थे कि वार्ड के बाहर ही उसकी सांसें थम गईं। इस पर परिजन गुस्सा गए।
बोले कि अभी तक बोल रही थीं। इंजेक्शन लगने के बाद अचानक हालत बिगड़ी और चंद मिनट में सांसें थम गईं। ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर अरिदमन सिंह ने तुरंत ही ऑक्सीजन आदि लगाकर बचाने का प्रयास किया, मगर असफल रहे। डॉक्टर के समझाने पर परिजन शव लेकर घर चले गए। हंगामे के दौरान इमरजेंसी के कई तीमारदार भी जमा हो गए।