फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   woman shot dead

Farrukhabad News: महिला के सिर पर गोली मारकर हत्या

Tue, 01 Aug 2023 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Tue, 01 Aug 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
woman shot dead
फर्रुखाबाद। गांव गुतासी में सोमवार की सुबह खेत गई महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। महिला के भाई ने पति व उसके दो भाइयों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया। एसओजी ने नाबालिग पुत्र से भी पूछताछ की। जुआ व शराब पीने के विरोध पर अक्सर घर में विवाद होता था।
विज्ञापन


मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव गुतासी निवासी अरुण कुमार की पत्नी गीता देवी (40) सोमवार की सुबह सवा तीन बजे खेतों में शौच के लिए गई थी। उसी समय गांव के ही सतीश के खेत में सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। सवा चार बजे पति व पुत्र आर्यन ने पुलिस को गीता की गोली मारकर हत्या करने की सूचना दी। थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। एसपी विकास कुमार ने भी घटनास्थल पहुंचकर जानकारी ली।
विज्ञापन

गीता के भाई शमसाबाद क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर निवासी दुर्वेश ने बताया कि बहनोई अरुण शराब और जुआ का आदी है। बहन गीता विरोध करती थी, रोजाना घर में कलह होती थी। करीब सात दिन पहले बहन गीता ने उससे 80 हजार रुपये मांगे थे। उन्होंने बहन के खाते में रुपये डाल दिए थे। अरुण कुमार को भनक लगी, तो उसने मारपीट कर रुपये भी खाते से निकलवा लिए। इसकी शिकायत गीता ने अपने भाई से की थी। दुर्वेश की तहरीर पर पुलिस ने पति अरुण कुमार, उसके भाई राजीव कुमार व प्रदीप कुमार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके बाद पुलिस ने पति को हिरासत में लिया है, पुत्र से भी थाने में पूछताछ कर रही है। मौके से एक तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ससुर के हमलावरों को फंसाने की थी योजना

ग्रामीणों ने बताया कि गीता के ससुर सतीश चंद्र का गांव के लोगों से भूमि विवाद चल रहा है। करीब 30 साल पहले हमलावरों ने सतीश के पांच गोलियां मारी थीं। इसका गांव के ही नरेश, बेचेलाल व सुभाष पर मुकदमा दर्ज कराया। तीनों को अदालत से सजा हो चुकी है, मगर वह अपील के बाद जेल से बाहर आ गये। अरुण कुमार के परिजन उन्हीं को फंसाना चाहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed