{"_id":"571a6ac94f1c1bd4518b5583","slug":"woman-s-death-from-being-hit-by-the-truck-highway-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत, हाईवे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत, हाईवे जाम
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद।
Updated Fri, 22 Apr 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
इटावा-बरेली हाईवे पर लगे जाम में फंसे वाहन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेल में बंद बेटे से मिलाई करने जा रही एक महिला को तेज रफ्तार ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पति ने स्थानीय लोगों की मदद से चालक को पकड़ लिया। इटावा-बरेली हाईवे पर हुई दुर्घटना के बाद करीब डेढ़ घंटे तक जाम लगा रहा। पुलिस के काफी प्रयास के बाद जाम खुल सका। मृतका के पति ने ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
थाना अमृतपुर के गांव आसमपुर तितरफा निवासी ओमकार अगिभनहोत्री शुक्रवार को साइकिल से पत्नी उषा देवी (50) को लेकर जिला जेल में हत्या के मामले में बंद बेटे कौशल से मिलाई करने जा रहे थे। जब यह लोग पांचाल घाट उत्तरी बंधा के पास से गुजर रहे थे। उसी समय भीड़ होने के कारण उषा साइकिल से उतरकर पैदल चलने लगी।
विज्ञापन
इस बीच पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना को देखकर चालक वाहन लेकर भागने लगा। पति ने ट्रक का पीछा कर पांचाल घाट बाजार में स्थानीय लोगों की मदद से ट्रक चालक को पकड़ लिया।
विज्ञापन
इस दौरान गुस्साए लोगों ने चालक की पिटाई कर दी। मामले की सूचना मिलने पर पांचाल घाट चौकी प्रभारी संजय यादव मौके पर जा पहुंचे। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर चौकी पर बैठा लिया। इस दौरान घटनास्थल पर भीड़ लग जाने से इटावा-बरेली हाईवे पर जाम लग गया।
वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग र्गइं। घटना को देखकर पति का रो-रोकर बुरा हाल था। मामले की सूचना मिलने पर परिवार के अन्य लोग भी आ गए। सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट शिव बहादुर पटेल, सीओ सिटी योगेश कुमार, फतेहगढ़ कोतवाल अजीत सिंह, शहर कोतवाल देवेंद्र शर्मा, मऊदरवाजा एसओ फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। वाहनों की लंबी कतारें देख पुलिस ने दूसरे वाहन से शव को वहां से हटाकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा।
पुलिस ने करीब डेढ़ घंटा की मशक्कत के बाद जाम को खुलवाया। मृतक के पति की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। पकड़े गए चालक ने अपना नाम श्रीपाल निवासी सिकंदरा जिला कानपुर देहात बताया।