फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Woman's body found hanging in the field

छह दिन से लापता महिला का शव फंदे पर लटका मिला

Tue, 29 Jun 2021 05:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 05:54 PM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging in the field
खेत में फंदे से लटका मिला महिला का शव
विज्ञापन

कमालगंज। घर से नाराज होकर गई महिला का शव छह दिन बाद गांव के खेत में खड़े पेड़ पर फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की।
थाना क्षेत्र के गांव गोपालपुर निवासी सियादेवी (56) 23 जून को किसी बात पर नाराज होकर घर से बिना बताए चली गईं थीं। वापस न आने पर पुत्र सुभाष व सुमित ने खोजबीन शुरू की थी। 24 जून को सुभाष ने थाने पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मंगलवार दोपहर गांव के निकट स्थित कुंवर सिंह के खेत में झाड़ियों के पास खड़े पेड़ पर महिला का शव फंदे से लटका मिला।

सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। शव काफी समय से लटके होने से गल चुका था और दुर्गंध आ रही थी। सुभाष व सुमित ने पहुंचकर शव की शिनाख्त मां सियादेवी के रूप में की। घटना की सूचना पर पहुंचे दरोगा संजय यादव ने शव का पंचनामा भरा। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने के इनकार कर दिया। पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed