{"_id":"65d3bce2e435c4f8c407ed74","slug":"woman-riding-bike-dies-in-collision-with-tempo-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-108513-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: टेंपो की टक्कर बाइक सवार महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: टेंपो की टक्कर बाइक सवार महिला की मौत
विज्ञापन
कमालगंज। पुत्र के साथ बाइक से बहन के घर दावत खाने जा रही महिला सामने से आ रहे टेंपो की टक्कर से घायल हो गई। पुत्र घायल महिला को सीएचसी ले गया। जहां हालत में सुधार न होने पर उसे लोहिया अस्पताल भेज दिया गया। निजी अस्पताल में इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।
थाना क्षेत्र के गांव सुमित्तापुर निवासी सुरजीत कुमार (22) रविवार शाम करीब 5 बजे मां कमलेश कुमारी (50) के साथ बाइक से फर्रुखाबाद निवासी मौसी के घर दावत खाने जा रहा था। रास्ते में महरुपुर राबी गांव के निकट स्थित रशीद कोल्ड स्टोरेज के पास सामने की ओर से आ रहे टेंपो ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे सुरजीत व कमलेश कुमारी घायल हो गए।
लोगों ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां हालत में सुधार न होने पर कमलेश कुमारी को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। यहां सूचना मिलते ही अन्य परिजन भी पहुंच गए। देर रात परिजन कमलेश को शहर के एक निजी अस्पताल में ले गए। यहां इलाज के दौरान सोमवार सुबह करीब 9 बजे कमलेश की मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजन शव लेकर घर पहुंचे। पुत्र कुलदीप, सुरजीत, बृजेश, पुत्री पूजा व सलोनी शव को देख बिलखती रहीं। कुलदीप ने बताया कि भाई सुरजीत मां के साथ मौसी के घर जा रहा था। अज्ञात टेंपो ने बाइक में टक्कर मार दी। परिजनों की ओर से घटना के संबंध में पुलिस को लिखित सूचना नहीं दी गई।
थानाध्यक्ष राजेश राय ने बताया कि घटना के संबंध में उन्हें जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।