फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   woman inspector and driver suspended

Farrukhabad News: सात हजार रिश्वत लेते वीडियो वायरल, महिला दरोगा व चालक निलंबित

Fri, 20 Mar 2026 12:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
woman inspector and driver suspended
कायमगंज। कोतवाली क्षेत्र में किशोरी को भगाने के मामले में पीड़ित परिवार से सात हजार रुपये रिश्वत लेने का वीडियो वायरल हो गया। पीड़ित ने एक और गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्य आरोपी को थाने से छोड़ने के लिए 3.50 लाख रुपये लिए गए। इसमें अलीगंज के एक व्यक्ति की भूमिका बताई जा रही है। यह मामला सामने आने के बाद एसपी आरती सिंह ने मामले की जांच कराने के बाद कोतवाली कायमगंज में तैनात चालक दिनेश त्रिपाठी और महिला दरोगा सुधा पाल को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव की 14 वर्षीय किशोरी को 10 मार्च को गांव का ही युवक अपने साथियों के साथ भगा ले गया था। इस मामले में किशोरी के चाचा ने मुख्य आरोपी समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने किशोरी को तलाश कर मेडिकल परीक्षण कराया और न्यायालय में बयान दर्ज कराए। पुलिस ने मुख्य आरोपी को भी पकड़ लिया था। इसी बीच पीड़ित पक्ष ने विवेचक पर ढिलाई बरतने का आरोप लगाया। सख्त कार्रवाई के नाम पर 25 हजार रुपये की मांग की गई। कोतवाली के चालक के माध्यम से सात हजार रुपये में तय हो गए। चालक दिनेश त्रिपाठी के साथ लेनदेन का वीडियो बना लिया गया।
विज्ञापन




वायरल वीडियो में महिला दरोगा सुधा पाल भी दिख रही हैं। हालांकि उन्होंने सीधे रुपये लेने से इन्कार किया, लेकिन बाद में चालक द्वारा अलग बुलाकर रुपये लेने का दृश्य वीडियो में कैद है। दरोगा सुधा पाल मुस्कराती हुई नजर आ रहीं हैं। पीड़ित पक्ष के युवक ने तीन अलग-अलग वीडियो में पूरा घटनाक्रम रिकॉर्ड किया है। इसमें चालक पीड़ित पक्ष को हर तरह से संतुष्ट करते दिखाई दे रहे हैं। साथ ही चालक यह भी कह रहा है कि आरोपी से रुपये लिए गए हैं। पर उसके सामने नहीं लिए गए हैं। संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पीड़ित ने एसपी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि आरोपी खुलेआम धमकी दे रहे हैं और उन्हें न्याय का भरोसा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन




एसपी आरती सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर दरोगा सुधा पाल व चालक दिनेश त्रिपाठी को निलंबित कर दिया गया है। अन्य आरोपों की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed