फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Woman hanged from the noose, husband drank sanitizer

विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला, पति ने पिया सैनिटाइजर

Mon, 09 Nov 2020 11:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2020 11:11 PM IST
विज्ञापन
Woman hanged from the noose, husband drank sanitizer
नीलू का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विवाहिता का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंचे पिता ने ससुरालीजनों पर दहेज में बाइक व दो लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

पुलिस ने पति सहित चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। इस बीच पति ने सैनिटाइजर पीकर जान देने का प्रयास किया। उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

जनपद कन्नौज के गांव मनिकापुर निवासी जगजीवन ने अपनी बेटी नीलू कटियार (27) की शादी 16 अप्रैल 2019 को फतेहगढ़ के गांव बुढ़नामऊ निवासी हिमांशु कटियार से की थी। हिमांशु मुंबई में एक कंपनी में काम करता था। लॉकडाउन में नौकरी छूटने पर घर आ गया। तबसे वह घर पर ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को हिमांशु का पत्नी नीलू से अंडा लाने को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद रात को सभी अपने-अपने कमरों में सो गए। देर रात डेढ़ माह का बेटा रोया तो हिमांशु जाग गया। उसने देखा कि नीलू बिस्तर पर नहीं है। उसने दूसरे कमरे में जाकर देखा तो वह छत में लगे कुंडे से फंदे पर लटक रही थी।
उसने शोर मचाया तो के पिता सर्वेश चंद्र भी जाग गए। तभी हिमांशु ने घर में रखा सैनिटाइजर पीकर जान देने का प्रयास किया। उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर नीलू के पिता जगजीवन अपने परिजनों के साथ पहुंच गए। उन्होंने बेटी की हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया।

पुलिस ने उनकी तहरीर पर हिमांशु, उसके पिता सर्वेश, मां मनोरमा, छोटे भाई सुधांशु के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इसमें पिता ने दहेज में बाइक व दो लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने सास व ससुर को हिरासत में ले लिया है।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। कोतवाल जेपी पाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed