फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   woman found dead in her in-laws house

Farrukhabad News: ससुराल में मृत अवस्था में पड़ी मिली महिला

Sat, 27 May 2023 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sat, 27 May 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
woman found dead in her in-laws house
मोहम्मदाबाद। ससुराल में पहुंचे परिजनों को महिला मृत अवस्था में पड़ी मिली। ससुराल वाले घर से भाग गए थे। पिता ने पति सहित तीन के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। पोस्टमार्टम में महिला की मौत फांसी लगने से होना बताई गई। उसके हाथों व जांघ पर चोटों के निशान मिले।
विज्ञापन

क्षेत्र के मोहल्ला रोहिला कृष्ण बलराम नगर निवासी अरुण कुमार यादव की वर्ष 2018 में जनपद कन्नौज के थाना सौरिख गांव नगला चैनू निवासी पूजा (24) से शादी हुई थी। शादी के कुछ माह बाद ही ससुरालीजन दहेज में कार व पांच लाख की मांग कर पूजा को प्रताड़ित करने लगे।
विज्ञापन

गुरुवार की रात को पूजा की बुआ ने उसके पिता जगत सिंह को सूचना दी कि दामाद सहित ससुरालीजन आपकी पुत्री के साथ मारपीट कर रहे हैं। सूचना पर जगत सिंह परिजनों के साथ बेटी की ससुराल पहुंचे। पूजा घर के अंदर मृत अवस्था में पड़ी मिली। ससुरालीजन वहां से भाग गए थे। जगत सिंह की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पिता जगत सिंह की तहरीर पर पति अरुण कुमार यादव, देवर वरुण कुमार यादव, सास कुसमा देवी के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। पैनल से हुए पोस्टमार्टम में पूजा की मौत फांसी लगने से दम घुटने के कारण होना बताई गई। उसके दोनों हाथों व जांघ पर चोटों के निशान मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed