फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Woman duped of Rs 30.82 lakh by luring her with benefits on fake app

Farrukhabad News: फर्जी एप पर लाभ का लालच देकर महिला से 30.82 लाख रुपये ठगे

Sun, 28 Sep 2025 05:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sun, 28 Sep 2025 05:07 AM IST
विज्ञापन
Woman duped of Rs 30.82 lakh by luring her with benefits on fake app
फर्रुखाबाद। शेयर ट्रेडिंग में बड़ा मुनाफा का लालच देकर फर्जी एप के सहारे एक महिला के खाते से 30.82 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। पीड़िता के पति ने कादरीगेट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। साइबर ठगों ने इस बार शून्या नामक एप का प्रयोग किया है।
विज्ञापन

कादरीगेट थाने के मोहल्ला अंडियाना निवासी नवनीत कुमार बाजपेई ने कादरीगेट थाने में साइबर ठगों पर रिपोर्ट लिखाई। कहा कि उनकी पत्नी दीपा अवस्थी के शहर के कई बैंकों में खुले खातों में रुपये जमा थे।
विज्ञापन

साइबर ठगों ने शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा कमाने के नाम पर अलग-अलग खातों में 30.82 लाख रुपये ट्रांसफर कराए। ठगों ने शून्या एप पर फर्जी लाभ दिखाकर पैसा लिया। जब निकासी का आवेदन किया तो बहानेबाजी करते हुए एप से धनराशि समाप्त कर दी। इसके बाद उन्हें ठगी की जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

साइबर ठग हमेशा व्हाट्सएप कॉल संपर्क करते थे। पीड़ित ने इससे पहले नौ सितंबर को ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज कराई थी। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मामला गंभीर है। उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साइबर ठगों का पता लगाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed