फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Woman dies under suspicious circumstances, accused of murder

Farrukhabad News: महिला की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप

Sun, 26 Feb 2023 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sun, 26 Feb 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Woman dies under suspicious circumstances, accused of murder
राजेपुर। महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने दहेज में बाइक की मांग नहीं पूरी होने पर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नौसारा के मजरा तुर्कहटा निवासी मनोज राजपूत की दो वर्ष पहले हरदोई थाना अरवल गांव उथरनपुर निवासी छोटेलाल की बेटी अनुजा देवी (22) से शादी हुई थी। शादी के बाद से ही ससुरालीजन दहेज में बाइक की मांग कर अनुजा देवी को प्रताड़ित करने लगे। कुछ माह पहले अनुजा देवी अपने मायके चली आई थी। 12 दिन पहले मनोज राजपूत पत्नी को मायके से बुलाकर ले गया। शुक्रवार की रात को अनुजा देवी का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। मनोज ने पत्नी को लटका देखा तो फंदे से उतारकर सीएचसी ले गया। वहां डॉक्टर ने अनुजा देवी को मृत घोषित कर दिया। मनोज ने ससुर छोटेलाल को पत्नी अनुजा के फंदा लगाने की सूचना दी।
विज्ञापन

छोटेलाल पत्नी छोटी बिटिया के साथ पुत्री की ससुराल पहुंचे। वहां पुत्री का शव आंगन में रखा पाया। छोटेलाल की सूचना पर पुलिस व नायब तहसीलदार सुरेंद्र पाल सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता छोटेलाल ने बताया कि ससुरालीजन दहेज में बाइक की मांग कर पुत्री अनुजा को प्रताड़ित करते थे। मांग नहीं पूरी होने पर ससुरालीजनों ने अनुजा की हत्या कर दी। सूत्रों के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अनुजा की मौत फंदा लगने से दम घुटने के कारण होना बताई गई। उसके शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed