{"_id":"65a1aa5e3f42fbcbdb005cd1","slug":"woman-dies-son-injured-in-truck-collision-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-7267-2024-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, बेटा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, बेटा घायल
Sat, 13 Jan 2024 02:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sat, 13 Jan 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
राजेपुर। ट्रक की टक्कर से पहिए के नीचे आकर महिला की मौके पर ही मौत हो गई। गोद में दो माह की बेटी बाल-बाल बच गई। जबकि पुत्र घायल हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया।
थाना क्षेत्र के गांव बहादुरपुर निवासी संजीव वर्मा दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं। शुक्रवार को संजीव की पत्नी पुष्पा देवी (25) को जेठ ओमकार बाइक से उसके मायके शाहजहांपुर के जलालाबाद लेकर आ रहे थे। पुष्पा की गोद में दो माह की बेटी सान्या व बीच में चार वर्ष का पुत्र राज बैठा था। राजेपुर तिराहा पहुंचने पर पीछे से आए ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। पुष्पा बाइक से गिरकर पहिए के नीचे आ गई। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सान्या गोद से उछलकर गिरने पर बाल-बाल बच गई। राज के चोटें आई। आस पास के लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने राज का उपचार करवाया। सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।