फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Woman dies in suspicious circumstances, accused of murder

संदिग्ध हालात में महिला की मौत, हत्या का आरोप

Sat, 21 Aug 2021 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Woman dies in suspicious circumstances, accused of murder
गांव नगला जोध में रोते बिलखते सरिता के परिजन। - फोटो : FARRUKHABAD
संदिग्ध हालात में महिला की मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन

कमालगंज। महिला की हालत बिगड़ने पर परिजन ट्रैक्टर ट्रॉली से उसे अस्पताल ले गए। रास्ते में ही महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने पति पर शराब पीकर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया। मृतका के भाई ने पति व सास के खिलाफ तहरीर दी है।
शनिवार सुबह करीब 11 बजे गांव नगला जोध निवासी सुनील सिंह की पत्नी सरिता (33) की हालात बिगड़ गई। सुनील परिजनों के साथ सरिता को उसे ट्रैक्टर ट्राली से अस्पताल ले जा रहा था लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर मोहम्मदाबाद के गांव करमचंदपुर स्थित सरिता के मायके से भाई नंदकिशोर अन्य परिजनों के साथ पहुंचा।
विज्ञापन

नंदकिशोर ने सुनील व उनकी मां पर मारपीट कर बहन की हत्या करने का आरोप लगाया। बताया कि उसकी बहन का विवाह करीब 15 वर्ष पूर्व हुआ था। बहनोई ने आठ दिन पूर्व मारपीट कर घर से निकाल दिया था। शनिवार को लाठी-डंडों से पीटने से उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर यूपी 112 व थाना पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक सुनील घर से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरोगा अमित कुमार शर्मा ने मामले की छानबीन की। सरिता के दो पुत्र व एक पुत्री है। ग्रामीणों में चर्चा है कि पति की पिटाई से परेशान होकर सरिता ने कीटनाशक दवा पी ली थी। इससे उसकी मौत हुई है। नंद किशोर ने सुनील व उनकी मां छोटी बिटिया के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। दरोगा अमित कुमार शर्मा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed