फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Woman dies after coming to rescue him amid fight

Farrukhabad News: झगड़े के बीच बचाव में पहुंची महिला की मौत

Mon, 04 Mar 2024 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after coming to rescue him amid fight
कायमगंज। लेनदेन के विवाद में बेटे से हो रही मारपीट का बीच-बचाव करने पहुंची महिला धक्का लगने से गिर गई। इससे घायल हुई महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव लालपुर में बिजेंद्र जाटव ने अपने चाचा सुरेंद्र से 12 हजार रुपये लिए थे। इसके बदले में उन्होंने जमीन दे दी। कुछ रुपये बकाया रह गए थे। बिजेंद्र का पुत्र सूरज दिल्ली से लौटा था। इस पर सुरेंद्र पुत्र रवि व अन्य ने रुपये मांगे। इस पर दोनों में विवाद हो गया।
विज्ञापन

हाथापाई के दौरान सूरज की मां संजू देवी(45) बचाने पहुंची। बीच-बचाव के दौरान उन्हें धक्का लग गया। इससे उनका सिर दीवार से टकराया। वह नाली में गिर गईं। इससे वह घायल हो गईं। परिजन सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला के एक पुत्र व तीन पुत्रियां हैं। अस्पताल से मेमो की सूचना पर कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह ने बताया शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed