{"_id":"66e9f4a79b39330fc305df88","slug":"woman-dies-after-being-hit-by-a-bike-while-crossing-the-road-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-115638-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर से महिला की मौत
विज्ञापन
कायमगंज। सड़क पार करते समय महिला बाइक की टक्कर से घायल हो गई। घायल महिला व बाइक सवार को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। यह सुनकर घायल बाइक सवार सीएचसी से भाग गया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला विधि निवासी अनार सिंह की पत्नी शांति देवी (55) पुत्रवधू रामा और मीरा के साथ पैदल गांव नियामतपुर ढिलावली में कोटेदार के यहां राशन लेने जा रहीं थीं। अलीगंज रोड पर गांव के पास सड़क पार करते समय सामने से आई बाइक की टक्कर से शांति देवी गंभीर घायल हो गईं। इससे बाइक सवार भी घायल हो गया।
एंबुलेंस से दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। कुछ देर इलाज के बाद महिला ने दम तोड़ दिया। यह सुनकर घायल युवक अस्पताल से खिसक गया। महिला के परिजन बुरी तरह बिलखने लगे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। महिला के छह बच्चे हैं।