{"_id":"5f0759e08ebc3e63de1333da","slug":"woman-dies-after-being-buried-in-mud-debris-due-to-falling-of-raw-wall-in-farrukhabad-farrukhabad-news-knp5702909104","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद मे कच्ची दीवार गिरने से मिट्टी के मलबे में दबकर महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबाद मे कच्ची दीवार गिरने से मिट्टी के मलबे में दबकर महिला की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहम्मदाबाद। बरसात का पानी निकाल रही महिला के ऊपर कच्ची मिट्टी की दीवार भरभराकर गिर पड़ी। मलबे में दबकर महिला की मौत हो गई। प्रधान ने इसकी सूचना अधिकारियों को दी।
कोतवाली क्षेत्र के गांव सुल्तान पट्टी रामावतार की 50 वर्षीय पत्नी रामबेटी गुरुवार को कच्चे मकान में बरसात का भरा पानी निकाल रही थीं। अचानक कच्ची मिट्टी की दीवार भरभराकर रामबेेेटी के ऊपर गिर पड़ी। मलबे में दबकर रामबेटी की मौत हो गई। उसके पुत्रों व गांव के लोगों ने मिट्टी का हटाकर रामबेटी को बाहर निकाला तब तक वह दम तोड़ चुकीं थीं। रामबेटी की मौत पर पुुत्र अनुज, धर्मेंद्र, पुत्री निर्मला, संगीता, उर्मिला व अविवाहित पुत्री प्रमिला का रो रो कर बुरा हाल था। प्रधान गजेंद्र की सूचना पर ताजपुर चौकी इंचार्ज विश्वनाथ आर्य मौके पर पहुंचे।