फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Woman commits suicide by hanging after dispute with husband

Farrukhabad News: पति से हुए विवाद के बाद महिला फंदा लगा की आत्महत्या

Thu, 18 Jul 2024 02:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
Woman commits suicide by hanging after dispute with husband
नवाबगंज। पति से हुए विवाद के बाद पत्नी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस व फाेरेंसिक टीम ने मौके पर जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव सोनाजानकीपुर निवासी धीरज कुमार की जनपद मैनपुरी थाना भोगांव के मोहल्ला भीमनगर निवासी सुमित्रा देवी(25) से सात वर्ष पहले शादी हुई थी। सुमित्रा देवी के कोई संतान नहीं है। धीरज बुधवार को जनपद शाहजहांपुर थाना कलान क्षेत्र में बहन के घर वैवाहिक कार्यक्रम में भात पहनाने के लिए जा रहा था। वह सुमित्रा को साथ लेकर जाना चाहता था। लेकिन सुमित्रा जाने को तैयार नहीं थी। इसको लेकर सुमित्रा की धीरज से कहासुनी हो गई।
विज्ञापन

धीरज बहन के घर चला गया। सास पहले से ही पुत्री के घर गई हुई थी। शाम को सुमित्रा ने ससुर रामसेवक को चीनी व चाय की पत्ती लाने के लिए कहा। ससुर दुकान पर चले गए। इसी बीच सुमित्रा ने कमरे के कुंडे में दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पड़ोस की चाची कौशल्या देवी सुमित्रा को आवाज देती हुई घर पहुंची। कमरा अंदर से बंद पाया। खिड़की से झांककर देखा तो सुमित्रा फंदे पर लटकी दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कौशल्या के शोर मचाने पर आस पास के लोग आ गए। लोगों ने लात मारकर दरवाजे की कुंडी तोड़ दी। सुमित्रा को फंदे से नीचे उतारा। तब तक उसकी मौके हो चुकी थी। ससुर रामसेवक मौके पर आए। पुत्र धीरज को सूचना दी। जानकारी पर पुलिस व फाेरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। जांच पड़ताल कर नमूने एकत्र किए। सुमित्रा का भाई धर्मेंद्र भी आ गया। उसने कोई आरोप नहीं लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ आमोद सिंह ने बताया कि महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed