फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Woman beaten up, hand broken for protesting against molestation

छेड़छाड़ के विरोध पर महिला को पीटा, हाथ टूटा

Sun, 23 Oct 2022 12:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 12:46 AM IST
विज्ञापन
Woman beaten up, hand broken for protesting against molestation
फर्रुखबाद। घर में घुसकर युवक ने महिला के साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उसे पीट दिया। इस दौरान गिरने से उसका हाथ टूट गया।
विज्ञापन

तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया।
शहर कोतवाली के एक मोहल्ला निवासी महिला ने मोहल्ला मौलवी बदन खां निवासी युवक के खिलाफ एसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया। इसमें आरोप लगाया कि 14 अक्तूबर की रात को वह अपने घर में सो रही थी।
तभी युवक उसके घर में घुस आया और उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर युवक ने उसकी लात घूसों से पिटाई कर दी।
धक्का देने से वह जमीन पर गिर पड़ी और उसका हाथ टूट गया।
शोर सुनकर आसपास के लोग दरवाजे पर आ गए। लोगों के ललकारने पर युवक जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। 15 अक्तूबर को महिला ने शहर कोतवाली में तहरीर दी।
इसके बाद भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया।
महिला ने लोहिया अस्पताल में मेडिकल कराया।
एसपी के पीआरओ ने इस संबंध में शहर कोतवाली पुलिस को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed