फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Woman accused of murder by hanging

Farrukhabad News: महिला को फंदे पर लटकाकर हत्या का आरोप

Wed, 26 Jul 2023 10:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jul 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
Woman accused of murder by hanging
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। महिला को जबरन गर्भपात की गोलियां खिलाने और हालत बिगड़ने पर उसे फंदे पर लटकाकर मार डालने का आरोप लगाया गया है। पोस्टमार्टम में फांसी से मौत की पुष्टि हुई है। विसरा भी सुरक्षित किया गया है। पुलिस महिला के परिजनों पर आत्महत्या के लिए उकसाने में तहरीर देने का दबाव बना रही है।
जनपद हरदोई थाना अरवल खैरूद्दीनपुर निवासी महेंद्र कश्यप ने एसपी विकास कुमार को डाक से पत्र भेजा है। इसमें आरोप लगाया कि पुत्री प्रीती की छह वर्ष पहले थाना मऊदरवाजा के गावं मानिकपुर मजरा चमन नगरिया निवासी मोहन के साथ शादी की थी। शादी के कुछ वर्ष बाद ही ससुरालीजन दहेज की मांग कर प्रीती को प्रताड़ित करने लगे। प्रीती के दो बच्चे हुए। कुछ माह पहले प्रीती गर्भवती हो गई। ससुरालीजन तीसरा बच्चा नहीं चाहते थे। इन लोगों ने जबरन प्रीती को गर्भपात के लिए गोलियां खिला दीं।
विज्ञापन

हालत बिगड़ने पर 24 जुलाई को उसको फंदे पर लटकाकर मार डाला। ससुरालीजनों ने कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रह रही दूसरी पुत्री को सूचना दी कि प्रीती की करंट लगने से मौत हो गई। पुत्री के जानकारी देने पर प्रीती की ससुराल में पहुंचे। वहां प्रीती का शव पड़ा था। उसके गले पर रस्सी के निशान थे और पैरों के पास खून पड़ा था। पोस्टमार्टम में प्रीती की मौत फांसी लगने से होना बताई गई। डॉक्टर ने विसरा भी सुरक्षित कर लिया। तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। पुलिस आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की तहरीर देने का दबाव बना रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed