फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Woman accused of burning villager alive gets life imprisonment

Farrukhabad News: ग्रामीण को जिंदा जलाने की आरोपी महिला को आजीवन कारावास

Sat, 30 May 2026 12:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sat, 30 May 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Woman accused of burning villager alive gets life imprisonment
फर्रुखाबाद। रुपये देने से इन्कार करने के बाद गांव की महिला ने पति के साथ मिलकर गांव के ही राकेश पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गए। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में सुनवाई करते हुए त्वरित न्यायालय प्रथम ने आरोपी महिला ममता को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। उस पर 70 हजार रुपये जुर्माना लगाया। जुर्माना अदा न करने पर दो वर्ष की अतिरिक्त कैद का आदेश दिया है।
विज्ञापन

थाना नवाबगंज क्षेत्र के गांव वीरपुर निवासी राजबेटी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसके पति राकेश कुमार 27 अक्तूबर 2023 की सुबह सात बजे गांव निवासी ममता के घर पर थे। इसी दौरान ममता ने उसके पति राकेश से रुपये मांगे। रुपये देने से मना करने पर ममता और उसके पति रमेश ने राकेश कुमार पर पेट्रोल डालकर माचिस से आग लगा दी। घटना में राकेश कुमार गंभीर रूप से झुलस गए। चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग बुझाई। इसके बाद परिजन राकेश को थाना नवाबगंज ले गए, वहां से प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी नवाबगंज भेजा गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर कर दिया था। सैफई मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान राकेश की एक नवंबर 2023 को मौत हो गई। पुलिस ने मामला हत्या में दर्ज कर जांच की। पुलिस ने अदालत में महिला के विरुद्ध हत्या के मामले में आरोप पत्र दाखिल किया। वहीं आरोपी पति के विरुद्ध विवेचना कर बाद में आरोप पत्र दिया गया। त्वरित न्यायालय प्रथम के न्यायाधीश संजय कुमार सिंह की अदालत ने मामले की सुनवाई करते हुए आरोपी ममता को 27 मई को दोषी करार दिया था। अदालत ने जुर्माने की धनराशि से 50 हजार रुपये पीड़िता को देने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

-----
सजा सुनते ही टूट गई ममता, पुलिस हिरासत में किया हंगामा
अदालत का फैसला सुनते ही ममता भावुक होकर रोने लगी। पुलिस जब उसे हिरासत में लेकर जेल भेजने लगी तो वह दोबारा अदालत में जाने की जिद करने लगी और पुलिस कर्मियों से उलझ गई। स्थिति को संभालने के लिए महिला पुलिस कर्मियों को बुलाना पड़ा। बाद में कड़ी सुरक्षा के बीच उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



-----
मां-बाप दोनों जेल में, बच्चों के भविष्य पर संकट

अदालत के फैसले के साथ ही इस घटना का सबसे बड़ा असर ममता के बच्चों पर पड़ा है। ममता के पांच बच्चे हैं, जिनमें एक बेटी की शादी हो चुकी है। दो बेटियां अनाथालय में रह रही हैं, जबकि चार वर्ष की एक पुत्री अपनी मां के साथ जेल में है। 12 वर्षीय पुत्र गांव में रह रहा है। इस मामले में पति रमेश भी जेल में बंद है। ऐसे में परिवार के मुखिया और मां दोनों के जेल में होने से बच्चों का भविष्य अनिश्चितता और कठिनाइयों के साए में आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed