{"_id":"69b9b2ae35aa35110d00e877","slug":"window-panes-spread-across-the-street-farrukhabad-news-c-222-1-frk1012-139055-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: पूरी गली में फैल खिड़कियों के शीशे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: पूरी गली में फैल खिड़कियों के शीशे
विज्ञापन
फोटो- 46 पूर्व विधायक विजय सिंह के घर विस्फोट के बाद गली में फैले मकान के मलबे को समेटते सफाई क
फर्रुखाबाद। पूर्व विधायक विजय सिंह के घर हुआ विस्फोट इतना तेज था कि आसपास के मकान हिल गए दुकानों में रखा सामान गिर गया। वहां लोगों के कानों में सीटी बज गई। पूरे मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। किसी के यह समझ नहीं आया कि आखिर हुआ क्या है। जब लोगों विजय के मकान की ओर देखा तो दंग रह गए। मकान की चौथी मंजिल की रेलिंग टूट गई थी। पूरी गली खिड़कियों के टूटे शीशे से पटी पड़ी थी। जल्द कोई अंदर घुसने की हिम्मत नहीं जुटा सका। कुछ देर बाद लोगों ने हिम्मत की और घायलों को अस्पताल भेजा। कांच को गली से साफ कराने के लिए नगर पालिका से सफाई कर्मचारी बुलाए गए। उन्हें लगाकर गली की सफाई कराई गई। इस दौरान नगर पालिका के कार्यकारी अधिकारी विनोद कुमार मौके पर मौजूद रहे।
न तो सिलिंडर फटा न तो सेप्टिक टैंक
पूर्व पालिका अध्यक्ष दमयंती सिंह ने विस्फोट के बाद बताया कि वह तुलसी के पास दीपक जलाने के बाद आंगन में खड़ी थीं। दोनों बेटे अपने दोस्तों के साथ नीचे (बेसमेंट) में थे तभी धमाका हुआ और सब सामान गिरने लगा। इससे वह समझ नहीं पाईं कि क्या हो गया। ऐसा लगा कि तूफान आ गया हो। चारों ओर धड़ाधड़ सामान गिरने और टूटने लगा। शीशे व पर्दे टूट गए। बेडरूम में रखे मोबाइल को उठाकर नीचे देखा तो बड़ा बेटा गेट के पास बैठा था उसके काफी खून निकल रहा था। छोटा बेटा अंदर था वह भी घायल था। उसके दोस्त भी अंदर ही थे। सभी घायल हो गए थे। यह पता नहीं चला कि क्या हुआ। न तो सिलिंडर फटा और न तो यहां सेप्टिक टैंक था जिसमें गैस बन गई हो।