फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Window found open in Swarajveer Inter College Center in CCTV camera

Farrukhabad News: सीसीटीवी कैमरे में स्वराजवीर इंटर कॉलेज केंद्र में खिड़की खुली मिली

Tue, 04 Mar 2025 11:29 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Tue, 04 Mar 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Window found open in Swarajveer Inter College Center in CCTV camera
जिला कंट्रोल रूम में निरीक्षण करते डीआईओएस नरेंद्र पाल सिंह। - फोटो : जिला कंट्रोल रूम में निरीक्षण करते डीआईओएस नरेंद्र पाल सिंह।
फर्रुखाबाद। सॉल्वरों के पकड़े जाने के बाद से माध्यमिक शिक्षा विभाग यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर काफी सतर्कता बरत रहा है। उप जिलाधिकारी स्वयं जिला कंट्रोल रूम में बैठकर कंप्यूटर ऑपरेटरों पर निगाह रख रहे हैं।
विज्ञापन


हाईस्कूल हिंदी व गणित की परीक्षा में सात सॉल्वरों को पकड़े जाने के बाद से जनपद में यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक के साथ ही एसडीएम सदर सुबह ही जिला कंट्रोल रूम पहुंचकर सबसे पहले ड्यूटी पर लगे कंप्यूटर ऑपरेटरों को परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरों पर नजर रखने के निर्देश दे रहे हैं।
विज्ञापन

एसडीएम तो पहली पाली की परीक्षा समाप्त होने के बाद ही कंट्रोल रूम से जाते हैं। मंगलवार को जिला कंट्रोल रूम से स्वराजवीर इंटर कॉलेज कमालगंज परीक्षा केंद्र पर एक कक्षा कक्ष की खिड़की खुली दिखाई दी। कंप्यूटर ऑपरेटर ने तुरंत केंद्र व्यवस्थापक को फोन कर खिड़की बंद करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस नरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि सॉल्वरों के पकड़े जाने के बाद से परीक्षा केंद्रों पर सख्ती और बढ़ा दी गई है। इसके साथ ही जिला कंट्रोल रूम में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटरों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि सीसीटीवी कैमरे में जरा सी भी गड़बड़ी मिलने पर तुरंत केंद्र व्यवस्थापक को सूचित करें। एसडीएम भी परीक्षा शुरू होने से पहले जिला कंट्रोल रूम आ जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed