फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Will be strictly on the border of the district: DM

जिले की सीमा पर डीएम ने दिए सख्ती बढ़ाने के निर्देश

Sat, 18 Apr 2020 06:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2020 06:27 PM IST
विज्ञापन
Will be strictly on the border of the district: DM
राजेपुर (फर्रुखाबाद)। कोरोना की चेन तोड़ने को चल रहे लॉकडाउन को देखते हुए शनिवार को जिलाधिकारी ने एसपी के साथ जिले की सीमा का निरीक्षण किया। राजेपुर क्षेत्र में डबरी तिराहे पर शाहजहांपुर से आने वाले वाहनों को सख्ती से रोकने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक डा.अनिल मिश्रा के साथ राजेपुर ब्लाक क्षेत्र के सीमावर्ती गांव डबरी तिराहे पर पहुंचे। वहां मौजूद प्रभारी निरीक्षक जयंती प्रसाद गंगवार को निर्देश दिए कि लॉकडाउन का उल्लंघन न हो। फर्रुखाबाद के लिए रेफर मरीजों को ही निकलने दिया जाए।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शाहजहांपुर के कस्बा अल्लाहगंज से आने वाले लोग निकलने की जिद करते हैं। इस पर डीएम ने कहा कि वे अपने जिले में ही इलाज कराएं। एसपी ने पिकेट ड्यूटी मजबूत कर अति आवश्यक वाहनों को निकलने देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच शाहजहांपुर के गांव मदनापुर निवासी आलोक की पत्नी पूजा ने डीएम से फरियाद की कि उसके चार वर्षीय बेटे ललितेश का टीबी का इलाज 9 माह से चल रहा है। तीन माह की दवा फर्रुखाबाद से लाना है। इस पर डीएम ने उसे जाने दिया।

इससे पहले डीएम ने राजेपुर में खेतों में काम कर रहे किसानों से मिलकर उन्हें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की सलाह दी। किसान प्रदीप यादव से एक क्विंटल भूसा गोवंश के लिए भूसा बैंक में दान करने को कहा। एसडीएम बृजेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed