{"_id":"64516856232d77347d07c404","slug":"wife-was-beaten-and-thrown-on-the-highway-for-not-getting-an-expensive-car-at-the-wedding-farrukhabad-news-c-12-1-213275-2023-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad Crime: शादी में महंगी कार न मिलने पर पत्नी को पीटकर हाईवे पर फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad Crime: शादी में महंगी कार न मिलने पर पत्नी को पीटकर हाईवे पर फेंका
Wed, 03 May 2023 01:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रूखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रूखाबाद
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 May 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
अचलगंज में शादी में मनपसंद कार न मिलने की खुन्नस में आए दिन विवाद इतना बढ़ा कि नाराज पति ने नवविवाहिता की पिटाई कर कार से लाकर उन्नाव-रायबरेली हाईवे पर फेंक दिया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
थानाक्षेत्र के लालीहार गांव निवासी श्यामनारायण यादव की बेटी प्रेमा का विवाह 11 फरवरी 2023 को माखी थानाक्षेत्र के बिरची गांव निवासी जगदीश के बेटे अजीत से हुआ था। प्रेमा के पिता ने बताया कि उसने शादी में कार समेत जो भी हो सकता था दिया था। एक मई की शाम दामाद बेटी के साथ घर आया था। दो घंटे रुकने के बाद बेटी को साथ लेकर चला गया।
देर रात देर रात गदनखेड़ा स्थित एक होटल के पास बेटी के लहूलुहान हालत में पड़े होने की सूचना मिली। पिता ललऊखेड़ा चौकी पहुंचे तो पुलिस वालों ने जिला अस्पताल में भर्ती होने की बात बताई। आरोप है कि दामाद ने मनपसंद कार न मिलने की बात कहते हुए बेटी को पीटा। थानाध्यक्ष प्रशांत द्विवेदी ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच चल रही है। दूसरे पक्ष को भी बुलाया गया है।