फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Wife shot herself flying shot

पत्नी को गोली से उड़ाकर खुद को मारी गोली

Sat, 08 Oct 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद Updated Sat, 08 Oct 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
Wife shot herself flying shot
राोते प‌िररिजन - फोटो : अमर उजाला
मायके रह रही पत्नी की पति ने गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद को भी गोली मार ली। पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हालत गंभीर देख उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


मृतका के पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति, सास, ससुर, ननद समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।


कोतवाली क्षेत्र के गंाव बरझाला निवासी सुरेंद्र सिंह की बेटी मोनी उर्फ विनीता (22) का  विवाह 11 जून 2015 को एटा जनपद के अलीगंज थाना क्षेत्र के गांव नगला गुलाल निवासी जयपाल यादव पुत्र राकेश के हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ससुराली दहेज में कार सहित अन्य सामान की डिमांड कर विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। इस बीच मोनी गर्भवती हो गई। गुरुवार को मोनी का देवर नेपाल सिंह उसे मायके छोड़ गया।
विज्ञापन



शनिवार को जयपाल शादी के मझिया (अगुआ) ममापुर निवासी महिपाल के यहां आया और वहां पंचायत के लिए बुलाया। इस पर सुरेंद्र साइकिल से व उनकी पत्नी नन्हीं व बेटी मोनी पड़ोसी युवक के साथ बाइक से बरझाला से करीब ढाई किलोमीटर दूर ममापुर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां पंचायत नहीं होने पर सुरेंद्र पत्नी व बेटी के साथ वापस अपने घर लौटने लगे। वे गांव के बाहर आम के बाग के पास पहुंचे थे कि पहले से खड़े दो लोगों ने रोक लिया और हवाई फायरिंग की। आरोप है कि इसी दौरान पीछे से बाइक लेकर मोनी का पति जयपाल आ गया।

उसने मोनी से गाली गलौच की और तमंचेे से ताबड़तोड़ गोली मार दी। मोनी की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद वह वहां से भाग कर करीब एक किलोमीटर दूर ममापुर गांव स्थित आम के बाग में पहुंचा और खुद को गोली मार ली। सीने पर गोली लगने से वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा।

फायरिंग की आवाज सुन आसपास के लोग पहुंचे और उसे सीएचसी पहुंचाया। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सक ने लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर एसपी राजेश कृष्ण मय फोर्स मौके पर पहुंचे।


मृतका के पिता सुरेंद्र ने हत्या के मामले में जयपाल एवं दहेज उत्पीड़न में जयपाल के अलावा उसके पिता राजेश, मां कृष्णा देवी एवं उसकी बहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसपी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed