{"_id":"65b2ca51ac5e626e890f8d17","slug":"wife-and-mother-in-law-who-came-to-defend-the-case-beaten-up-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-107635-2024-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: मुकदमे की पैरवी में आई पत्नी और सास को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: मुकदमे की पैरवी में आई पत्नी और सास को पीटा
विज्ञापन
कायमगंज। मुंसिफ न्यायालय में दहेज एक्ट के मुकदमे की पैरवी करने आई पत्नी व सास को युवक ने दो साथियों के साथ जाकर पीटा।
जनपद एटा के थाना राजा का रामपुर क्षेत्र के गांव बिलसड़ पछाया निवासी अशोक कुमार पांडेय की पुत्री प्रिया पांडेय की शादी कायमगंज नगर के मोहल्ला गंगा दरवाजा कूंचा निवासी रोहित पाठक से हुई थी। दहेज की मांग पूरी न होने कारण पति, सास व ससुर ने उसे घर से निकाल दिया था। इसका मुकदमा मुंसिफ न्यायालय कायमगंज में विचाराधीन है, तब से वह पिता के पास रहती है।
20 दिसंबर को वह मां के साथ ट्रेन से तारीख परआई थी। ट्रेन से उतरकर वह ई रिक्शा से बैठकर जा रही थी। स्टेशन के बाहर पति रोहित पाठक व उसके दो साथियों ने उन्हें घेर लिया और पीट दिया। प्रिया पाठक ने रोहित पाठक व उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। (संवाद)