{"_id":"623f64dadf158d1e3f79f10b","slug":"when-the-procession-returned-without-the-bride-the-young-man-hanged-himself-farrukhabad-news-knp687684749","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुल्हन के बिना लौटी बरात तो युवक ने लगाई फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुल्हन के बिना लौटी बरात तो युवक ने लगाई फांसी
विज्ञापन
कायमगंज(फर्रुखाबाद)। बिना दुल्हन के बरात लौटने से दुखी युवक ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। बरात ले जाने आदि मेें काफी धन खर्च होने से भी युवक परेशान था।
कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव समलेपुर टिलियां निवासी 21 वर्षीय युवक की बरात 20 मार्च को जनपद जौनपुर के सदर कोतवाली के गांव हमजापुर गई थी। वहां पर बरातियों का स्वागत हुआ।
जयमाला के समय दुल्हन ने दूल्हा देखा तो उसने रंग दबा होने की बात कहकर वरमाला डालने से इनकार कर दिया। यह सुनकर सभी बराती हैरान रह गए। कई दौर की पंचायत के बाद भी बात नहीं बनी।
विज्ञापन
इस पर दुल्हन पक्ष के लोगों ने स्वागत सत्कार पर खर्च हुए 50 हजार रुपये भी दूल्हे के परिजनों से ले लिए। परिवार के कुछ लोग दूल्हे के साथ जौनपुर में रुक गए, बाकी बराती वापस चले आए।
परिवार के लोग दूल्हे के लिए दूसरी युवती से शादी की जुगाड़ में लगे रहे, पर कहीं बात नहीं बनी। इस पर बिना दुल्हन के ही बरात गुरुवार रात वापस आ गई। बरात ले जाने व कई अन्य रस्मों में युवक का काफी पैसा भी खर्च हुआ।
बिना दुल्हन के बरात वापस आने का सदमा युवक बर्दाश्त नहीं कर सका। शुक्रवार देर शाम युवक ने घर के एक कमरे में फांसी लगा ली। परिजनों उसे फंदे पर लटका देखा तो चीख-पुकार मच गई।
परिजनों ने शव फंदे से नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दिए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया।